Mercedes-Benz GLE और GLS Night Edition लॉन्च, ब्लैक लुक और लग्जरी फीचर्स बना खास
Published by : Shivani Shah Updated At : 22 May 2026 10:19 AM
Mercedes-Benz GLE और GLS Night Edition / फोटो- इंस्टाग्राम
Mercedes-Benz GLE और GLS Night Edition भारत में लॉन्च हो गई है. नई Night Edition SUVs में ब्लैक्ड-आउट डिजाइन, प्रीमियम Nappa लेदर इंटीरियर, Head-Up Display और दमदार पेट्रोल-डीजल इंजन दिए गए हैं.
Mercedes-Benz India ने भारतीय ऑटो मार्केट में अपनी नई Mercedes-Benz GLE Night Edition और Mercedes-Benz GLS Night Edition लॉन्च कर दी है. ये दोनों लग्जरी SUVs कंपनी की ग्लोबल लिमिटेड-रन Night Edition सीरीज का हिस्सा हैं. नए Night Edition मॉडल्स को ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक के साथ पेश किया गया है, जिसमें ब्लैक्ड-आउट डिजाइन, एक्सक्लूसिव इंटीरियर और कई एडवांस फीचर्स शामिल किए गए हैं.
Night Edition की कीमत
Mercedes-Benz GLE 300d Night Edition की एक्स-शोरूम कीमत 1.05 करोड़ रुपये रखी गई है, जबकि GLE 450 Night Edition की कीमत 1.14 करोड़ रुपये है.
वहीं GLS 450 Night Edition की कीमत 1.41 करोड़ रुपये और GLS 450d Night Edition की कीमत 1.43 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है.
एक्सटीरियर में मिलेगा स्पोर्टी ब्लैक्ड-आउट लुक
नई Mercedes-Benz GLE और GLS Night Edition को Obsidian Black और नए Alpine Grey कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. खास बात यह है कि Alpine Grey शेड सिर्फ Night Edition मॉडल्स के लिए एक्सक्लूसिव रखा गया है और इसे रेगुलर GLE या GLS मॉडल्स में नहीं दिया जाएगा. इन SUVs में ब्लैक-थीम डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इनके रोड प्रेजेंस को और ज्यादा दमदार बनाते हैं. Night Edition मॉडल्स का डिजाइन स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी और एग्रेसिव नजर आता है.
केबिन में मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस
Mercedes-Benz ने Night Edition मॉडल्स के इंटीरियर को भी खास बनाने की कोशिश की है. दोनों SUVs में ब्लैक Nappa लेदर अपहोल्स्ट्री और Anthracite ओपन-पोर ओक वुडन ट्रिम दिया गया है. ये इंटीरियर एलिमेंट्स सिर्फ Night Edition मॉडल्स में ही मिलेंगे. इसके अलावा, पूरी Night Edition लाइनअप में Head-Up Display को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर शामिल किया गया है. वहीं Mercedes-Benz GLE Night Edition में AIRMATIC सस्पेंशन भी दिया गया है, जो बेहतर राइड कम्फर्ट और प्रीमियम ड्राइविंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है.
इंजन और परफॉर्मेंस
Mercedes-Benz GLE 300d Night Edition में 2.0-लीटर फोर-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 198kW की पावर और 550Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह SUV 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.9 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 230 किमी/घंटा है.
Mercedes-Benz GLE 450 Night Edition में 3.0-लीटर इनलाइन-सिक्स पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 280kW की पावर और 500Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह SUV 5.6 सेकंड में 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है.
दूसरी ओर Mercedes-Benz GLS 450 Night Edition में भी यही 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जबकि Mercedes-Benz GLS 450d Night Edition में 3.0-लीटर इनलाइन-सिक्स डीजल इंजन मिलता है, जो 270kW की पावर और 750Nm का दमदार टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों GLS मॉडल्स 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार लगभग 6.1 सेकंड में पकड़ लेते हैं.
यह भी पढ़ें: भारत में आज एंट्री करेगी Honda ZR-V, लॉन्च से पहले जानिए डिजाइन से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










