Maruti Suzuki ला रही Toyota Innova HyCross पर बेस्ड नयी MPV Invicto

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Jun 2023 12:29 PM

विज्ञापन

मारुति सुजुकी इनविक्टो (Maruti Suzuki Invicto) टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) के साथ भागीदारी में विकसित हाइब्रिड मॉडल टोयोटा हाइक्रॉस (Toyota Hycross) पर आधारित होगा. टोयोटा और सुजुकी के बीच वैश्विक साझेदारी (Toyota Suzuki Global Partnership) के तहत यह मॉडल विकसित किया गया है.

विज्ञापन

Maruti Invicto MPV: देश की लीडिंग व्हीकल मैन्युफैक्चरर मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) प्रीमियम व्हीकल सेगमेंट में बड़ा मार्केट शेयर हासिल करने के प्लान के तहत पांच जुलाई को अपना नया मॉडल ‘इनविक्टो’ (Invicto) पेश करने जा रही है. एमएसआई (MSI) के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी तीन रो वाली सीट (3 Row Seating) से लैस एमपीवी/ एसयूवी (SUV/MPV) सेगमेंट में अपने कदम मजबूती से बढ़ा रही है. श्रीवास्तव ने कहा, हमें लगता है कि तीन रो वाली सीट से लैस प्रीमियम एमपीवी / एसयूवी के लिए एक बड़ा बाजार है. बाजार में ऐसे ग्राहक हैं जो ऐसा प्रीमियम वाहन तलाश कर रहे हैं जो या तो एमपीवी या एसयूवी हो या फिर दोनों की खूबियों से लैस हो.

तेजी से उभर रहा यह सेगमेंट

MSI के सीनियर एग्जीक्यूटिव ने कहा कि तीन रो वाली सीट से लैस एसयूवी/ एमपीवी खंड में पिछले वित्त वर्ष में लगभग 2.58 लाख वाहन बिके थे, जिनमें से करीब 1.25 लाख वाहनों की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक थी. इस पहलू को ध्यान में रखते हुए एमएसआई (MSI) अपने नये मॉडल इनविक्टो के साथ प्रीमियम सेगमेंट में पैर जमाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि यह सेगमेंट तेजी से उभर रहा है और बड़ा होता जा रहा है.

Also Read: Toyota ने भारत में बंद कर दी यह कार, कभी Maruti की कॉम्पैक्ट SUV को देती थी टक्कर

Toyota Hycross पर बेस्ड होगी Maruti Invicto

मारुति सुजुकी का नया मॉडल इनविक्टो (Maruti Suzuki Invicto) टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) के साथ भागीदारी में विकसित हाइब्रिड मॉडल टोयोटा हाइक्रॉस (Toyota Hycross) पर आधारित होगा. टोयोटा और सुजुकी के बीच वैश्विक साझेदारी के तहत यह मॉडल विकसित किया गया है. टीकेएम (TKM) देश में पहले से ही इनोवा हाइक्रॉस मॉडल बेच रही है. इसी मॉडल को कुछ डिजाइन एवं अन्य बदलावों के साथ मारुति सुजुकी इनविक्टो के तौर पर बाजार में पेश करेगी.

10 लाख से महंगी कारों पर मारुति का ध्यान

श्रीवास्तव ने कहा कि इनविक्टो के लिए 19 जून से बुकिंग शुरू करने की योजना है. इसे पांच जुलाई को बाजार में उतारा जाएगा. उन्होंने कहा कि एमएसआई 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले व्हीकल सेगमेंट में लगभग 60 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ लीड कर रही है और अब ऊंची कीमत वाले व्हीकल सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना है. (भाषा इनपुट के साथ)

Also Read: Toyota Avanza MPV जल्द होगी लॉन्च, Maruti Ertiga और Renault Triber से होगा मुकाबला

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola