ePaper

Maruti Suzuki July Offers: मारुती सुजुकी की इन गाड़ियों पर 52,000 रुपये तक बचाने का है मौका, ये हैं ऑफर्स

Updated at : 16 Jul 2022 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
Maruti Suzuki July Offers: मारुती सुजुकी की इन गाड़ियों पर 52,000 रुपये तक बचाने का है मौका, ये हैं ऑफर्स

Maruti Suzuki ने अपनी गाड़ियों में डिस्काउंट देने की बात कही है. अगर आप जुलाई के महीने में इनकी कोई कार खरीदते हैं तो आपके पास मौका है 52,000 रुपये तक बचाने का.आप मारुती सुजुकी की Ignis, S-Cross और Ciaz को इस ऑफर के दौरान खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

Maruti Suzuki July Offers: अगर आप जुलाई के महीने में अपने लिए Maruti Suzuki की कोई कार लेने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए बिलकुल सही साबित हो सकती है. यह ऑफर्स NEXA के कार्स पर दिए जा रहे हैं. आपको बात दें ये ऑफर्स NEXA की चुनिंदा कार्स पर दिए जा रहे हैं. जुलाई के महीने में अगर आप इनमें से किसी कार को खरीदते हैं तो 52,000 रुपये तक की बचत कर सकेंगे. तो चलिए जुलाई के महीने में Maruti Suzuki की कार्स पर मिलने वाले सभी ऑफर्स को डीटेल से जानते हैं.

Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki की Ciaz एक सेडान सेगमेंट की कार है.अगर आप इस कार को खरीदने की सोच रहे हैं तोजुलाई का महीना आपके लिए काफी सही हो सकता है. इस महीने Maruti Suzuki अपने Ciaz पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है. इस कार पर आपको 30,000 का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. Ciaz में आपको 1462cc का इंजन दिया गया है. यह इंजन 105bhp की पावर और 138nm की पैक टॉर्क जेनरेट कर सकता है. आप इस कार को 8.72 लाख रूपये की शुरूआती कीमत पर खरीद सकते हैं.

Maruti Suzuki Ignis

मारुती सुजुकी की Ignis एक छोटी साइज की कार है. इस कार पर कंपनी जुलाई के महीने में कई तरह के ऑफर्स दे रही है. आपको बात दें अगर आप जुलाई के महीने में इस कार को खरीदते हैं तो, कंपनी आपको 23,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस कार पर आप कुल 37,000 रुपये की बचत कर सकते हैं. इस कार की शुरुआती कीमत 5.17 लाख रुपये रखी गयी है.

Maruti Suzuki S-Cross

मारुती सुजुकी की S-Cross लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है. जुलाई के महीने में कंपनी अपने इस कार पर भी कई तरह के ऑफर्स दे रही है. अगर आप Maruti Suzuki की इस कार को खरीदते हैं तो तो इसपर कुल 52,000 रुपये की बचत कर सकते हैं. इस कार में कंपनी की तरफ से 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 22,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस कार की कीमत 8.8 लाख रुपये से शुरू होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola