Maruti Alto Celerio WagonR सहित इन 5 सस्ती कारों पर मिल रही बंपर छूट

Updated:
विज्ञापन
Maruti Alto Celerio WagonR सहित इन 5 सस्ती कारों पर मिल रही बंपर छूट

मारुति सुजुकी अपने नये मॉडल ऑल्टो के10 पर भी नवरात्रि और दीवाली ऑफर्स के तहत 25,000 रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है. इसके साथ ही वैगनआर, सिलेरियो, एस-प्रेसो और ऑल्टो 800 जैसी सस्ती हैचबैक कारों की खरीद पर भी 59,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है.

विज्ञापन

Maruti Car Discount Offer: फेस्टिवल सीजन में अगर आपका प्लान मारुति की नयी कार खरीदने का है, तो हम आपको बताते हैं इस पर मिलनेवाले बेहतरीन ऑफर्स और डिस्काउंट्स के बारे में. इस तरह नयी कार की खरीद पर आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं. खास बात यह है कि मारुति सुजुकी अपने नये मॉडल ऑल्टो के10 पर भी नवरात्रि और दीवाली ऑफर्स के तहत 25,000 रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है. इसके साथ ही वैगनआर, सिलेरियो, एस-प्रेसो और ऑल्टो 800 जैसी सस्ती हैचबैक कारों की खरीद पर भी 59,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है.

Maruti की किस कार पर कितनी छूट?

मारुति सुजुकी कारों पर डिस्काउंट और ऑफर्स की बात करें, तो हाल ही में लॉन्च एंट्री लेवल हैचबैक नयी मारुति ऑल्टो के10 (New Maruti Alto K10) की नवरात्रि और दीवाली के दौरान खरीद पर 25,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है. नयी ऑल्टो के10 की एक्स शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये से लेकर 5.83 लाख रुपये तक है. वहीं, ऑल्टो 800 (Alto 800) की खरीद पर आप इस फेस्टिव सीजन में 29,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

Also Read: Tiago से लेकर Harrier तक, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रही 40 हजार रुपये तक की छूट
Maruti WagonR S-Presso पर भी दमदार ऑफर

मारुति सुजुकी की बेस्ट सेलिंग हैचबैक मारुति वैगनआर (Maruti WagonR) की इस त्योहारी मौसम में खरीद पर डीलरशिप लेवल पर 40,000 रुपये तक के फायदे दे रही है. वैगनआर की कीमत 5.47 लाख रुपये से लेकर 7.20 लाख रुपये तक है. मारुति सुजुकी की बेस्ट माइलेज कार मारुति सिलेरियो (Maruti Celerio) पर इस फेस्टिव सीजन 59,000 रुपये के फायदे मिल सकते हैं. सिलेरियो की कीमत 5.25 लाख रुपये से लेकर 7.00 लाख रुपये तक है. वहीं, मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (Maruti S-Presso) पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है. एस-प्रेसो की कीमत 4.25 रुपये से 5.99 लाख रुपये तक है.

डीलरशिप पर जरूर चेक कर लें कीमत और ऑफर्स की डीटेल

यहां इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि मारुति कारों पर डिस्काउंट और ऑफर्स कैशबैक, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के रूप में हैं. साथ ही यह भी जान लें कि कारों की एक्स-शोरूम कीमत और ऑफर्स में अलग-अलग राज्य, शहर और डीलरशिप्स पर बदलाव संभव है. ऐसे में अपनी पसंद की कार चुनने से पहले अपने नजदीकी आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर कीमत और ऑफर की जानकारी ले लें.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola