Maruti Alto बनी सबसे ज्यादा बिकनेवाली कार, टॉप-10 में इन कारों ने बनायी जगह

अक्टूबर 2022 की कार सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, मारुति सुजुकी ऑल्टो टॉप सेलिंग कार रही. वहीं, मारुति सुजुकी वैगनआर के साथ स्विफ्ट और बलेनो भी टॉप 4 में जगह बनाने में कामयाब रही. आइए जानें, भारत की सबसे ज्यादा बिकनेवाली 10 कारों के नाम-
Maruti Suzuki Alto Becomes Best Selling Car: देश की सबसे सस्ती कारों में शुमार मारुति सुजुकी ऑल्टो अब देश की सबसे ज्यादा बिकनेवाली कार बन गई है. फेस्टिव सीजन में यह एंट्री लेवल हैचबैक टॉप सेलिंग कार रही. अक्टूबर 2022 की कार सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, मारुति सुजुकी ऑल्टो टॉप सेलिंग कार रही. वहीं, मारुति सुजुकी वैगनआर के साथ स्विफ्ट और बलेनो भी टॉप 4 में जगह बनाने में कामयाब रही. आइए जानें, भारत की सबसे ज्यादा बिकनेवाली 10 कारों के नाम-
सबसे ज्यादा बिकनेवाली कारों की बात करें, तो अक्टूबर 2022 में Maruti Suzuki Alto के कुल 21,260 यूनिट्स बिके. इसके बाद 17,945 यूनिट्स के साथ Maruti Suzuki WagonR दूसरे स्थान पर रही. तीसरे नंबर पर Maruti Suzuki Swift रही, जिसके पिछले महीने 17,231 यूनिट्स बिके. बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में चौथे स्थान पर Maruti Suzuki Baleno रही, जिसकी कुल 17,149 यूनिट्स पिछले महीने बिकी. पांचवीं बेस्ट सेलिंग कार Tata Nexon रही, जिसकी कुल 13,767 यूनिट्स पिछले महीने बिकी.
Also Read: Maruti Suzuki ने रीकॉल की Wagon R, Celerio, Ignis की 9 हजार से अधिक यूनिट्स, बड़ी खराबी की आशंका
अक्टूबर 2022 की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में Maruti Suzuki Dzire छठे स्थान पर रही, जिसके कुल 12,321 यूनिट्स बिके. वहीं, कॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Creta ने सातवें नंबर पर कब्जा जमाया है, जिसकी कुल 11,880 यूनिट्स बिकी. इस लिस्ट में आठवें नंबर पर Tata Punch है, जिसकी बीते महीने 10,982 यूनिट्स बिकी हैं. Maruti Suzuki Ertiga को इस लिस्ट में 9वें नंबर पर जगह मिली है और इसकी 10,494 यूनिट्स बिकी हैं. टॉप-10 कारों की लिस्ट में आखिरी नंबर पर Maruti Suzuki Brezza है, पिछले महीने जिसकी कुल 9,941 यूनिट्स बिकी हैं.
Also Read: Maruti EV: मारुति की इलेक्ट्रिक कार अब तक क्यों नहीं आयी? कंपनी ने बतायी वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










