Amazon से मंगवाया था पासपोर्ट कवर, साथ में मिला असली Passport

Updated:
विज्ञापन

Amazon, Passport Cover: ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज कुछ सालों में काफी बढ़ा है. हालांकि, इसमें कई बार ठगी के मामले भी सामने आते हैं, लेकिन केरल के शख्स के साथ एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

विज्ञापन

Amazon, Passport Cover: ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज कुछ सालों में काफी बढ़ा है. हालांकि, इसमें कई बार ठगी के मामले भी सामने आते हैं, लेकिन केरल के शख्स के साथ एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

विज्ञापन

दरअसल, केरल के वायनाड जिले में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने एक व्यक्ति द्वारा पासपोर्ट कवर ऑर्डर करने पर सीधे उसके यहां किसी और का ओरिजिनल पासपोर्ट भेज दिया.

Also Read: Google अपडेट से जुड़ी यह जानकारी है जरूरी, वरना होगी परेशानी

वायनाड के कनियामबेट्टा गांव के रहनेवाले मिथुन बाबू ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन से 30 अक्तूबर को पासपोर्ट कवर ऑर्डर किया था. दो दिन बाद कंपनी की ओर से उनके घर पर पासपोर्ट कवर की होम डिलीवरी की गई, लेकिन इसके साथ में एक पासपोर्ट भी था.

मिथुन बाबू ने जब उन्होंने उसे ध्यान से देखा तो वह पासपोर्ट पड़ोस के त्रिशूर के रहनेवाले व्यक्ति का था. मिथुन बाबू ने मीडिया को बताया कि उन्होंने जब इसकी जानकारी कंपनी के कस्टमर केयर पर दी, तो जवाब आया कि वह आगे से इसका ध्यान रखेंगे.

Also Read: Telegram का नया अपडेट आया, यूजर्स को मिलेंगे WhatsApp से नये फीचर्स, जानें

इसके बाद उन्होंने दस्तावेज पर दिये गए पते के आधार पर पासपोर्ट मालिक मोहम्मद सालिह से संपर्क किया और उन्हें पासपोर्ट सौंप दिया. मिथुन बाबू ने बताया कि गलत पासपोर्ट आने में सालिह से भूल हुई थी.

सालिह ने पहले पासपोर्ट कवर अमेजन से ऑर्डर किया था, लेकिन बाद में उन्होंने उसे वापस कर दिया. उसमें से वह अपना पासपोर्ट निकालना भूल गए. इसी ऑर्डर को कंपनी ने मिथुन बाबू के पास भेज दिया था.

Also Read: WhatsApp Update: सेंड किया गया मैसेज जब चाहें कर सकेंगे डिलीट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola