Mahindra XEV 9S: भारत की पहली 7-Seater Electric SUV का 27 नवंबर को धमाकेदार डेब्यू
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Nov 2025 3:04 PM
महिंद्रा XEV 9S 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV 27 नवंबर को होगी लॉन्च, रेंज और फीचर्स धांसू
Mahindra 27 नवंबर 2025 को भारत में अपनी पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S पेश करने जा रही है. INGLO प्लैटफॉर्म पर बनायी गई (Mahindra XEV 9s Electric SUV) इस बॉर्न-इलेक्ट्रिक SUV में 500+ km रेंज और XUV700 Electric जैसी डिजाइन की झलक मिल सकती है.
Mahindra XEV 9s Electric SUV: महिंद्रा भारतीय इलेक्ट्रिक SUV मार्केट में एक और बड़ा कदम रखने जा रही है. कंपनी 27 नवंबर 2025 को भारत में XEV 9S नाम की अपनी नयी EV SUV पेश करेगी. यह महिंद्रा की पहली ऐसी born-electric 7-seater SUV होने जा रही है, जिसे INGLO Skateboard प्लैटफॉर्म पर तैयार किया गया है. यही प्लैटफॉर्म Mahindra XEV 9e और BE 6 को भी आधार देता है.
XEV 7e का Production Version हो सकता है XEV 9S
महिंद्रा ने अभी तक इसके फीचर्स और पावरट्रेन से जुड़े ज्यादा ऑफिशियल डिटेल्स नहीं बताये हैं. लेकिन कई रिपोर्ट्स और स्पॉटेड टेस्ट म्यूल्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह SUV असल में XUV 700 Electric Prototype यानी XEV 7e का Production फॉर्म हो सकती है. XEV 7e पिछले कई महीनों से टेस्टिंग के दौरान देखी गई है. अगर ये अनुमान सही निकलता है, तो XEV 9S में XEV 9e जैसा कनेक्टेड LED DRL सेटअप, ब्लैंक्ड ग्रिल, और ड्यूल-पॉड LED हेडलैंप्स देखने को मिल सकते हैं.
Mahindra XEV 9s Electric SUV: फीचर्स और Cabin में मिल सकता है बड़ा Tech Boost
Interior में भी महिंद्रा का 3-स्क्रीन सेटअप मिलने की उम्मीद है, जैसा हमने XEV9e में देखा है. स्टीयरिंग लेआउट भी लगभग वैसा ही रह सकता है, जैसा हाल के स्पाई पिक्स में सामने आया था. 7-सीटर लेआउट इसे फैमिली और लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैवल वाले बायर्स में बेहद पसंदीदा बना सकता है.
Mahindra XEV 9s Electric SUV: दमदार बैटरी और लंबी रेंज की उम्मीद
पावरट्रेन डिटेल्स कंपनी ने रिवील नहीं किये हैं, लेकिन नयी INGLO बेस्ड EVs को देखते हुए उम्मीद है कि XEV 9S में बड़ा बैटरी पैक दिया जाएगा, जो 500+ km क्लेम्ड ड्राइविंग रेंज दे सकता है. यह इसे प्रिमियम EV कैटेगरी में सीधा कंपीटिशन रेडी बना देगा.
XEV 9S महिंद्रा के EV ग्रोथ प्लान का सबसे महत्वपूर्ण Launch साबित हो सकता है. 7-Seater EV सेगमेंट में यह कार भारत में पहला बड़ागेमचेंजर बनने की पूरी क्षमता रखती है.
FASTag KYV Rules हुए आसान! अब केवल एक फोटो से हो जाएगा Verification
Traffic Jam से आजादी, सच हो रहा उड़नेवाली कार का सपना, जानिए लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










