ePaper

LPG Offer: 809 का रसोई गैस सिलिंडर 9 रुपये में पाएं, जल्दी करें...

Updated at : 29 Apr 2021 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
LPG Offer: 809 का रसोई गैस सिलिंडर 9 रुपये में पाएं, जल्दी करें...

LPG Booking Offer: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अप्रैल को रसोई गैस की कीमतों में प्रति सिलिंडर 10 रुपये की कमी की थी, जिससे करोड़ों उपभोक्ताओं को बहुत राहत मिली. लेकिन बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत अब भी 809 रुपये है. आपके पास मौका है काफी सस्ते में सिलिंडर खरीदने का. हम यहां आपको बताएंगे कि कैसे आप सिर्फ 9 रुपये में सिलिंडर खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

LPG Booking Offer: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अप्रैल को रसोई गैस की कीमतों में प्रति सिलिंडर 10 रुपये की कमी की थी, जिससे करोड़ों उपभोक्ताओं को बहुत राहत मिली. लेकिन बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत अब भी 809 रुपये है. आपके पास मौका है काफी सस्ते में सिलिंडर खरीदने का. हम यहां आपको बताएंगे कि कैसे आप सिर्फ 9 रुपये में सिलिंडर खरीद सकते हैं.

809 रुपये वाला सिलिंडर 9 रुपये में पाएं

LPG की बुकिंग और पेमेंट पर Paytm ने अपने ग्राहकों के लिए बंपर ऑफर की पेशकश की है. इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 809 रुपये वाला गैस सिलिंडर केवल 9 रुपये में मिल सकता है. Paytm ने Cashback ऑफर की पेशकश की है. इस कैशबैक ऑफर के तहत अगर कोई ग्राहक गैस सिलिंडर बुक करेगा, तो उसे 800 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है.

Paytm पर कैसे मिलेगा कैशबैक?

अगर आप भी पेटीएम ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास ऐसा करने के लिए 30 अप्रैल 2021 तक का मौका है. यह ऑफर केवल उन उपभोक्ताओं के लिए है जो पहली बार पेटीएम ऐप से एलपीजी सिलिंडर बुक और उसके लिए पेमेंट करेंगे. जब आप एलपीजी सिलिंडर के लिए पेटीएम से बुकिंग और पेमेंट करेंगे, तो आपको ऑफर के तहत एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा, जिसका कैशबैक मूल्य 800 रुपये होगा. यह ऑफर ऑटोमेटेड रूप से पहले एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग पर लागू होगा.

Also Read: IPL 2021: क्रिकेट देखने का मजा होगा दोगुना, जब DTH रीचार्ज पर मिलेगा 200 रुपये का कैशबैक, ये है Paytm Offer
LPG की बुकिंग और पेमेंट कैसे करें?

इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में Paytm App को डाउनलोड करना होगा. इसके बाद अपनी गैस एजेंसी से सिलिंडर बुकिंग करनी होगी. इसके लिए Paytm ऐप में Show more पर जाकर क्लिक करें, फिर Recharge and Pay Bills पर क्लिक करें. इसके बाद आपको book a cylinder का विकल्प दिखेगा. यहां जाकर आप अपने गैस प्रोवाइडर को सेलेक्ट करें. बुकिंग से पहले आप FIRSTLPG का प्रोमो कोड डालना होगा. बुकिंग के 24 घंटे के भीतर आपको कैशबैक का स्क्रैच कार्ड मिल जाएगा. इस स्क्रैच कार्ड को 7 दिनों के भीतर यूज करना होगा. गैस सिलिंडर को Paytm पर बुक करने पर जबरदस्त कैशबैक मिलने तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।

Also Read: Paytm, Amazon और Mobikwik की यह सर्विस महीने के आखिरी दिनों में नहीं होने देगी पैसों की किल्लत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola