Range Rover Sport 31 मई को होगी पेश, इन खूबियों से है लैस

Range Rover Sport टीजर में कवर्ड नजर आ रही है. टीजर में यह कार ट्रैक, रेत के टीलों, रेगिस्तान, पानी और बर्फ पर दौड़ती हुई दिखाई दे रही है. यह पहले से ज्यादा दमदार नजर आ रही है.
Land Rover Range Rover Sport SV: जगुआर लैंड रोवर इंडिया (Jaguar Land Rover India) आनेवाली 31 मई को रेंज रोवर स्पोर्ट (Range Rover Sport) को पेश करने जा रही है. इसे अब तक की फास्टेस्ट कार बताया जा रहा है. कंपनी ने Range Rover Sport का टीजर भी रिलीज कर दिया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. कंपनी ने ऑफिशियल टेस्टिंग ऐंड डेवलपमेंट के माध्यम से एसयूवी का टीजर वीडियो पोस्ट किया है, जो इसके हाई-परफॉर्मेंस को दर्शाता है.

Range Rover Sport टीजर में कवर्ड नजर आ रही है. टीजर में यह कार ट्रैक, रेत के टीलों, रेगिस्तान, पानी और बर्फ पर दौड़ती हुई दिखाई दे रही है. यह पहले से ज्यादा दमदार नजर आ रही है. लॉन्च के बाद यह लैम्बॉर्गिनी यूरस परफॉर्मैंट (Lamborghini Urus Performante) और एस्टन मार्टिन डीबीएक्स (Aston Martin DBX707) को कड़ी टक्कर देगी.
Also Read: JLR Electric: 2030 तक Land Rover की बिक्री में 60 प्रतिशत हिस्सा EV का होगाजगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) ने हाल ही में ऐलान किया कि वह 2025 में रेंज रोवर ईवी के लॉन्च होने से पहले ही 2023 में इसके लिए बुकिंग ओपन कर देगी. रेंज रोवर ईवी ब्रांड के इलेक्ट्रिक रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. कंपनी इसके लिए अपनी रीइमेजिन स्ट्रैटेजी के तहत इस फीचर को एक ऑल-इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बदल रही है, जिसमें 18.6 बिलियन डॉलर के निवेश कर सकती है. यह नयी रेंज रोवर ईवी ऑटोमेकर के हेलवुड प्लांट में बनायी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










