Kia Seltos Facelift: नये अंदाज में आ रही किया की एसयूवी, जानें क्या होगा खास

Updated:
विज्ञापन
Kia Seltos Facelift: नये अंदाज में आ रही किया की एसयूवी, जानें क्या होगा खास

Kia Seltos Facelift Price & Features: किया आज भारतीय कार बाजार में अपनी सेल्टॉस फेसलिफ्ट वर्जन से पर्दा उठाने वाली है. लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी अपनी इस कार का टीजर जारी कर इसकी काफी डीटेल्स रिवील कर दी है. नयी किया सेल्टॉस में इंटीरियर, एक्सटीरियर डिजाइन के साथ फीचर्स में भी बदलाव देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Kia Seltos Facelift Price & Features : किया आज भारतीय कार बाजार में अपनी सेल्टॉस फेसलिफ्ट वर्जन से पर्दा उठाने वाली है. लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी अपनी इस कार का टीजर जारी कर इसकी काफी डीटेल्स रिवील कर दी है. टीजर में जैसा देखने को मिला है, उसके मुताबिक किया सेल्टॉस फेसलिफ्ट अपडेटेड ग्रिल और रीडिजाइन एलईडी डीआरएल के साथ आ रही है. नयी किया सेल्टॉस में इंटीरियर, एक्सटीरियर डिजाइन के साथ फीचर्स में भी बदलाव देखने को मिलेगा.

Kia Seltos Facelift Engine

किया सेल्टॉस फेसलिफ्ट में 1.5 लीटर फोर सिलिंडर पेट्रोल और डीजल इंजन दिया गया है. 140PS की पावर देने में सक्षम है. नई सेल्टोस फेसलिफ्ट के लिए उम्मीद की जा रही है, कि कंपनी अपनी इस नए वेरिएंट में 1.5l टर्बो पेट्रोल इंजन की पेशकश कर सकती है, जो 160PS की पावर देने में सक्षम हो सकता है.

Also Read: Kia Seltos अब आर्मी कैंटीन में भी मिलने लगी, जानें किसने पायी पहली डिलीवरी
Kia Seltos Facelift Safety Features

नयी किया में एडीएएस फीचर मिलने की भी उम्मीद है. इसमें ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. इसके अलावा 6 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डीसेंट कंट्रोल, ISOFIX एंकर्स फीचर्स भी ऑफर किये जा सकते हैं.

Kia Seltos Facelift Interior Exterior Design

किया सेल्टॉस फेसलिफ्ट वर्जन का टीजर वीडियो देखने से पता चलता है कि इसमें दी गयी टेल लाइट भी नयी है, जो फ्रंट में दिये गए डीआरएल की ही तरह साइड टू साइड है. इसके केबिन में इंफोटेनमेंट स्क्रीन और फुली डिजिटल कलर टीएफटी वाला कनेक्टेड ड्यूल डिस्प्ले सेटअप मिलेगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola