Kia की इन कारों पर मिल रही भारी छूट, जानें किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट

Updated:
विज्ञापन
Kia Seltos / Image: Kia India

Kia Seltos / Image: Kia India

Kia ने जुलाई 2026 में अपनी कई कारों पर बढ़िया डिस्काउंट और बेनेफिट्स का ऐलान किया है. MY2025 स्टॉक पर ग्राहकों को ₹2 लाख तक का फायदा मिल सकता है, जबकि MY2026 मॉडल्स पर भी ₹1.7 लाख तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं.

विज्ञापन

अगर आप इस महीने नई Kia कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी जुलाई 2026 में अपनी कई कारों पर बढ़िया डिस्काउंट और बेनेफिट्स दे रही है. मॉडल और मैन्युफैक्चरिंग ईयर (MY2025 और MY2026) के हिसाब से ग्राहकों को 2 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस, स्क्रैपेज बेनेफिट, कॉर्पोरेट ऑफर और कुछ वेरिएंट्स पर फ्री एक्सटेंडेड वारंटी जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

MY2025 स्टॉक पर सबसे ज्यादा बचत

अगर आपका मकसद ज्यादा से ज्यादा बचत करना है, तो MY2025 स्टॉक आपके लिए बेहतर ऑपशंस हो सकते हैं. कंपनी के ऑफर के तहत-

  • Kia Clavis EV HTM (MY2025) पर सबसे ज्यादा 2 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है.
  • Clavis ICE Kappa 1.5T (MY2025) पर 1.4 लाख रुपये तक के बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं.
  • Syros (MY2025) पर 70,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है.
  • इसके अलावा Sonet, Carens, Seltos और Clavis EV के अन्य MY2025 वेरिएंट्स पर भी बढ़िया ऑफर्स उपलब्ध हैं.

MY2026 मॉडल्स पर भी मिल रहे शानदार ऑफर्स

नई MY2026 रेंज खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी कंपनी ने कई अच्छे ऑफर्स पेश किए हैं. इसमें-

  • Kia Carnival (MY2026) पर 1.7 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है.
  • Clavis ICE (MY2026) और Clavis EV (MY2026) पर 95,000 रुपये तक के बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं.
  • Syros (MY2026) पर 65,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है.
  • Sonet (MY2026) पर 60,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा.
  • Carens (MY2026) पर 45,000 रुपये तक और Seltos (MY2026) पर 40,000 रुपये तक के ऑफर्स उपलब्ध हैं.

इस महीने Kia कार खरीदना क्यों हो सकता है फायदे का सौदा?

जुलाई 2026 में मिल रहे ये ऑफर्स कई मॉडल्स की प्रभावी कीमत को काफी कम कर देते हैं. खासकर MY2025 स्टॉक पर मिलने वाली ज्यादा छूट ग्राहकों के लिए बेहतर वैल्यू ऑफर करती है. हालांकि ध्यान रखे, कि डिस्काउंट मॉडल, वेरिएंट, शहर और डीलरशिप के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. साथ ही, सभी ऑफर्स एक साथ लागू हों, यह जरूरी नहीं है. इसलिए कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी Kia डीलरशिप से ऑफर्स की पूरी जानकारी जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Kia India की बिक्री में जोरदार उछाल, जून में दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री, 19% की बढ़त


विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola