Jio Anniversary Offer: 7 साल पूरे होने पर जियो दे रहा 21GB फ्री डेटा, 3 नये रीचार्ज प्लान्स लॉन्च, जानें फायदे

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 Sep 2023 8:36 AM

विज्ञापन

Reliance Jio 7th Anniversary Offers Free Data and many more benefits - रिलायंस जियो अपनी सातवीं सालगिरह मना रहा है. इस अवसर पर जियो अपने यूजर्स को फ्री डेटा और कई ऑफर और डिस्काउंट दे रही है. इसके तहत यूजर्स 21GB तक एक्स्ट्रा डेटा का फायदा उठा पाएंगे.

विज्ञापन

Reliance Jio 7th Anniversary Offer : रिलायंस जियो ने भारतीय टेलीकॉम मार्केट में 7 साल पूरे कर लिये हैं. इस अवसर पर जियो अपने यूजर्स को फ्री डेटा और कई अन्य तरह के ऑफर और डिस्काउंट दे रही है. इसके तहत जियो यूजर्स 21GB तक एक्स्ट्रा डेटा और कई अन्य लाभ प्राप्त कर पाएंगे. इन ऑफर की वैलिडिटी 5 सितंबर से 30 सितंबर 2030 तक है. जियो ने इस मौके पर तीन स्पेशल रीचार्ज प्लान पेश किये हैं.

जियो 299 प्लान के फायदे

जियो का यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डेली डेटा ऑफर किया जाएगा. इसके साथ ही, यूजर्स को इस प्लान में 7 जीबी एक्ट्रा डेटा दिया जाएगा. इसके साथ ही, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100SMS की भी सुविधा मिलेगी.

Also Read: Reliance Jio 7th Anniversary: फ्री हुई कॉलिंग, सस्ता हुआ डेटा; यहां जानें जियो की 7 उपलब्धियां
undefined

जियो 749 प्लान के फायदे

जियो के इस प्लान में डेली 2 जीबी डेटा ऑफर किया जाएगा. इसके साथ, जियो यूजर्स को 14 जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा. इसके लिए 7GB के दो डेटा कूपन दिये जाएंगे. यह प्लान 90 की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा के साथ आता है.

जियो 2999 प्लान के फायदे

रिलायंस जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन यानी एक साल है. इस प्लान में आपको प्रतिदिन 2.5 जीबी डेटा दिया जाएगा. इसके साथ ही, 21 जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा. इसके लिए जियो यूजर को 7 जीबी के तीन डेटा कूपन मिलेंगे. इसके अलावा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100SMS की सुविधा भी मिलेगी. इसके साथ में AJIO से शॉपिंग पर 200 रुपये की छूट, netmeds पर 20 प्रतिशत और अधिकतम 800 रुपये की छूट, स्विगी पर 100 रुपये की छूट, 149 रुपये से ज्यादा की खरीद पर फ्री McDonald मील, रिलायंस डिजिटल पर 10 प्रतिशत की छूट, यात्रा डॉट कॉम से फ्लाइट बुकिंग पर 500 रुपये की छूट और होटल बुकिंग पर 4000 रुपये की अधिकतम छूट मिलेगी.

Also Read: Jio AirFiber : गणेश चतुर्थी पर जियो एयर फाइबर ला रहे हैं मुकेश अंबानी, जानें खास बातें
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola