1,948cc का इंजन, कीमत सिर्फ ₹5 लाख, क्या आपको पता है भारत की पहली SUV कार का नाम?
Published by : Ankit Anand Updated At : 17 Mar 2026 11:25 AM
Tata Sierra 1991 SUV
भारत की पहली SUV, Tata Sierra, 1991 में लॉन्च हुई थी. 1,948cc इंजन और 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाली ये SUV अपनी दमदार परफॉर्मेंस, तीन-दरवाजों वाला बोल्ड डिजाइन और स्पेशियस इंटीरियर के लिए याद की जाती है.
भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने सालों में काफी तरक्की की है. लेकिन अगर बात की जाए देश की पहली SUV की, तो सबसे पहले याद आती है Tata Sierra. ये आइकॉनिक कार 1991 में लॉन्च हुई थी. इसे Tata Motors की तरफ से तैयार की गई थी. इसे देश की शुरुआती SUV में से एक माना जाता है. Tata Sierra, Tata Telcoline पिकअप प्लेटफॉर्म पर बनी थी और अपने अनोखे डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गई थी. जब Tata Sierra 1990 के शुरुआती सालों में लॉन्च हुई थी, तो इसकी कीमत वैरिएंट और मार्केट कंडीशन्स के हिसाब से लगभग 5-6 लाख रुपये के आसपास थी.
Tata Sierra 1991: इंजन और परफॉरमेंस
ये SUV शुरू में 2.0-लीटर (1,948cc) डीजल इंजन के साथ आई थी, जो करीब 68 हॉर्सपावर की ताकत देती थी. बाद में कंपनी ने इसे और भी पावरफुल 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन के साथ पेश किया, जो 90 हॉर्सपावर तक की ताकत देता था. इसकी G76 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और मजबूत बॉडी इसे भारत की खुरदरी सड़कों पर भी बखूबी चलने लायक बनाती थी.
Tata Sierra 1991: एक्सटीरियर डिजाइन
1991 की Tata Sierra दिखने में ही सबका ध्यान खींचती थी. इसकी सबसे खास बात थी इसका तीन-दरवाजों वाला बॉडी स्टाइल और पीछे की बड़ी फिक्स्ड ग्लास विंडो, जो इसे बिल्कुल अलग और स्टाइलिश लुक देती थी. हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, चौड़ा बॉडी और बोल्ड फ्रंट ग्रिल ने इसे असली SUV वाली ताकतवर और दमदार पहचान दी थी.
Tata Sierra 1991: इंटीरियर और कंफर्ट
Sierra की कैबिन काफी स्पेशियस थी, सीटें कंफर्टेबल थीं, और इलेक्ट्रिक विंडोज के साथ AC भी दी गई थी. स्टियरिंग व्हील एडजस्टेबल था और टैकोमीटर भी था. सबसे खास बात, पीछे का बड़ा ग्लास पैनल कैबिन को और भी खुला और रोशन महसूस कराता था, जो उस जमाने की कई कारों में कम ही मिलता था.
Tata Sierra 1991: सेफ्टी
Tata Sierra 1991 की सेफ्टी की बात करें तो, आज की मॉडर्न SUV के मुकाबले इसमें थोड़ा नॉर्मल सिस्टम था. लेकिन इसकी मजबूत चेसिस और बॉडी यात्रियों को बुनियादी सेफ्टी और मजबूती देती थी.
यह भी पढ़ें: 2026 Hyundai Verna खरीदने का प्लान? जानिए कौन सा वेरिएंट है वैल्यू फॉर मनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










