iPhone और iPad पर आनेवाले कैप्चा को कैसे स्किप करें? जान लीजिए काम के टिप्स

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 May 2023 11:44 AM

विज्ञापन

how to skip annoying captchas on iphone ipad चाहे ऐंड्रॉयड हो या आइफोन, कैप्चा काफी परेशान करने वाली चीजें हैं. आपके सामने स्क्रीन पर एक ग्रिड में साइकिल, ट्रेन, पुल, ट्रैफिक लाइट आते हैं और आपको यह साबित करने के लिए क्लिक करना होता कि आप रोबोट नहीं इंसान हैं.

विज्ञापन

How To Skip Annoying Captchas on iPhone iPad: चाहे ऐंड्रॉयड हो या आइफोन, कैप्चा काफी परेशान करने वाली चीजें हैं. आपके सामने स्क्रीन पर एक ग्रिड में साइकिल, ट्रेन, पुल, ट्रैफिक लाइट आते हैं और आपको यह साबित करने के लिए क्लिक करना होता कि आप रोबोट नहीं इंसान हैं. हालांकि सिक्योरिटी के लिहाज से ये काफी अहम होते हैं, लेकिन कई बार ये काफी परेशान करनेवाले होते हैं. लेकिन आपको इससे बचाने के लिए आईओएस 16 अपने साथ एक नयी सुविधा लेकर आया है. आईओएस 16 में ऑटोमैटिक वेरिफिकेशन फीचर मिलता है, जो आपको सपोर्टेड वेबसाइट्स और ऐप्स पर कैप्चा को बायपास करने की अनुमति देता है.

ऑटोमैटिक वेरिफिकेशन एनेबल करने के लिए आप यह स्टेप-बाई-स्टेप प्रॉसेस फॉलो कर सकते हैं-

  • अपनी आईओएस डिवाइस पर सेटिंग ऐप खोलें और आईफोन या आईपैड सेलेक्ट करें

  • स्क्रीन के टॉप पर अपने नाम पर टैप करें

  • पासवर्ड और सिक्योरिटी पर टैप करें

  • स्क्रॉल डाउन करें और ऑटोमैटिक वेरिफिकेशन पर टैप करें

  • अब या आपको स्विच ऑन करना है

एक बार जब आप ऑटोमैटिक वेरिफिकेशन एनेबल कर लेते हैं, तो iOS स्वचालित रूप से और निजी रूप से आपके डिवाइस को और ऐपल आईडी बैकग्राउंड में अकाउंट को वेरिफाई करेगा. यह आपको कैप्चा को सॉल्व किये बिना सपोर्टेड वेबसाइट्स और ऐप्स को बायपास करने की अनुमति देगा.

Also Read: iPhone बनाने वाली Apple का भारत में डंका, ऐपल के लिए क्यों अहम है इंडिया का मार्केट?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola