WhatsApp Stickers के साथ अपने प्रियजनों को कहें Happy Holi, ऐसे करें डाउनलोड और शेयर

WhatsApp पर Android और iOS फोन के लिए मजेदार और इंटरैक्टिव Stickers का एक नया बैच है, जिसे आप डाउनलोड कर Happy Holi Wishes भेज सकते हैं.
WhatsApp Sticker Happy Holi 2022 : होली पर आप व्हाट्सऐप स्टिकर्स के साथ अपने दोस्ताें और रिश्तेदारों को होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं. आइए जानें मजेदार व्हाट्सऐप स्टिकर्स डाउनलोड और शेयर करने का तरीका-
व्हाट्सऐप पर एंड्रॉयड और आईओएस फोन के लिए मजेदार और इंटरैक्टिव स्टिकर का एक नया बैच है, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं. होली पर प्रियजनों को एक-दूसरे से जुड़े रहने और एक-दूसरे को हैप्पी होली की शुभकामनाएं (Happy Holi 2022 Wishes) देने के लिए भेज सकते हैं.
Also Read: Holi के हुड़दंग में अगर भीग गया हो आपका फोन, तो करें यह उपाय
-
सबसे पहले उस कॉन्टैक्ट की चैट विंडो ओपन करें, जिन्हें आप स्टिकर भेजना चाहते हैं
-
अब टेक्स्ट बार पर स्माइली आइकॉन पर टैप कर सबसे नीचे स्टिकर आइकॉन को हिट करें
-
अब राइट कॉर्नर पर ‘+’ आइकॉन पर टैप करें, यह आपको स्टिकर लाइब्रेरी में ले जाएगा
-
यहां ‘गेट मोर स्टिकर्स’ का ऑप्शन आने तक स्क्रॉल करें, मिलने पर उसपर टैप करें
-
आपके स्मार्टफोन पर गूगल प्ले स्टोर खुल जाएगा, अब ‘होली व्हाट्सऐप स्टिकर्स’ सर्च कर होली थीम वाले स्टिकर ढूंढें
-
अपनी पसंद का होली 2022 थीम स्टिकर पैक सेलेक्ट कर डाउनलोड करें
-
डाउनलोड होने के बाद Add to WhatsApp ऑप्शन पर क्लिक करके इंस्टॉलेशन खत्म करें
-
अपने कॉन्टैक्ट की व्हाट्सऐप चैट खोलें और इमोजी ऑप्शन और फिर स्टिकर ऑप्शन पर टैप करें
-
इस सेक्शन में नये डाउनलोड किये गए स्टिकर के साथ सभी मौजूदा स्टिकर शामिल हैं
-
उन्हें उन लोगों को भेजें जिन्हें आप ‘हैप्पी होली’ की शुभकामनाएं देना चाहते हैं.
-
व्हाट्सऐप ओपन कर जिस कॉन्टैक्ट को होली स्टिकर सेंड करनी है, उसकी चैट विंडो खोलें
-
टेक्स्ट बार पर टैप कर राइट साइड में स्टिकर टैब पर क्लिक करें, जहां व्हाट्सऐप पर उपलब्ध सारे स्टिकर ऑप्शन दिखेंगे
-
अगर आपकी आवश्यकता से संबंधित कोई स्टिकर पैक उपलब्ध है, तो उसे डाउनलोड करें
-
आप अन्य लोगों द्वारा भेजे गए होली स्टिकर को व्हाट्सऐप ग्रुप या पर्सनल चैट पर भी सेव कर सकते हैं और एक बार डाउनलोड होने के बाद, ये आपकी स्टिकर लाइब्रेरी में दिखने लगेंगे
-
आप इसे अपने आईओएस डिवाइस का उपयोग करके शेयर कर सकते हैं क्योंकि यह होली स्टिकर सेट के साथ नहीं आता और न ही डाउनलोड करने के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप काे सपोर्ट करता है.
Also Read: JioPhone Next: जियो और गूगल के सबसे सस्ते स्मार्टफोन की ये खूबियां दीवाना बना देंगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




