ITR Refund: इनकम टैक्स रिफंड का स्टेटस ऐसे चेक करें ऑनलाइन

ITR Refund for FY 2022-23 Status Check Online – इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के बाद कई लोगों को रिफंड के पैसे प्राप्त होने शुरू हो गए हैं, लेकिन कई लोग अब भी रिफंड का इंतजार कर रहे हैं. आपका आयकर रिफंड आया या नहीं, इसे आप घर बैठे जांच कर सकते हैं.
How To Check Income Tax Return Refund Status Online : बिना पेनाल्टी के वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आईटीआर दाखिल करने की डेडलाइन 31 जुलाई को खत्म हो चुकी है. आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार डेडलाइन तक कुल 6.5 करोड़ लोगों ने आईटीआर फाइल किया. इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के बाद कई लोगों को रिफंड के पैसे प्राप्त होने शुरू हो गए हैं, लेकिन कई लोग अब भी रिफंड का इंतजार कर रहे हैं. आपका आयकर रिफंड आया या नहीं, इसे आप घर बैठे जांच कर सकते हैं. आईटीआर का स्टेटस जानने का तरीका बड़ा आसान है. इसका लाभ यह होगा कि आपको पैसे मिले या नहीं, यह आप पता लगा पाएंगे और नहीं मिला हो तो रिटर्न में हुई गलती या अन्य कारणों का भी पता लगा सकते हैं.
ऑनलाइन चेक करें आईटीआर रिफंड स्टेटस
अगर आप उन आय कर दाताओं में शामिल हैं, जो अपने रिफंड का इंतजार कर रहे हैं या आपको आईटीआर रिफंड स्टेटस के बारे में जानकारी नहीं है, तो आप ऑफिशियल वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर विजिट कर स्टेटस चेक कर सकते हैं. स्टेटस की जांच आप केवल ऑनलाइन ही कर सकते हैं. जब भी आपके खाते में रिफंड आता है, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल और ई-मेल एड्रेस पर सूचना आ जाती है. इसके साथ ही, आप ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं.
Also Read: YouTube पर वॉच हिस्ट्री को टर्न ऑफ और डिलीट कैसे करें? ये रहा आसान तरीका
आईटीआर रिफंड का स्टेटस चेक कैसे करें ?
-
सबसे पहले आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाईट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना है
-
अब अपनी यूजर आईडी, पैन कार्ड और कैप्चा कोड दर्ज करनी है
-
अब आपको रिटर्न देखें के विकल्प पर जाना है
-
एक विकल्प चुनें में आयकर रिटर्न पर जाना है
-
असेसमेंट इयर सेलेक्ट कर सबमिट करें. इसके बाद आप अपना रिफंड का स्टेटस देख सकते हैं.
रिटर्न को ई-वेरिफाई करना जरूरी
आप सबसे पहले यह चेक कर लें कि आपका आईटीआर ई-वेरिफाई हुआ है या नहीं. अगर नहीं हुआ है तो आपको रिफंड नहीं मिलेगा. यदि आपने अपने रिटर्न को ई-वेरिफाई नहीं किया है, तो आयकर रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया को अधूरा ही माना जाएगा. इस वजह से आपका रिटर्न अमान्य भी हो सकता है. अगर आपका रिटर्न ई-वेरिफाई है, तो आपका रिफंड आया या नहीं इसकी जांच की जा सकती है.
Also Read: Tech Tips: आपका बच्चा फोन पर कहीं उल्टी-सीधी चीजें तो नहीं देखता? ऐसे करें कंट्रोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










