Shraddha Murder Case: जिस डेटिंग ऐप पर पहली बार श्रद्धा से मिला आफताब, उसके बारे में कितना जानते हैं आप?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Nov 2022 6:45 AM

विज्ञापन

Mehrauli Murder Case: खबरों के मुताबिक, श्रद्धा वॉकर और आफताब अमीन पूनावाला की मुलाकात बंबल डेटिंग ऐप (Bumble Dating App) पर हुई थी. इसके बाद आरोपी आफताब उसे शादी का झांसा देकर मुंबई से दिल्ली ले गया. वहां दोनों लिव-इन (Aaftab Amin Poonawala Shraddha Walker Live In Relationship) में रहने लगे थे.

विज्ञापन

Shraddha Walker Murder Case: दिल्ली का श्रद्धा वॉकर मर्डर केस (Mehrauli Murder Case) पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. श्रद्धा की हत्या का आरोपी प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला (Aaftab Amin Poonawala) पुलिस की गिरफ्त में है. पूछताछ में वह नयी-नयी बातें बता रहा है, जिसे जानकर हर कोई हैरत में है. मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, श्रद्धा वॉकर और आफताब अमीन पूनावाला की मुलाकात बंबल डेटिंग ऐप (Bumble Dating App) पर हुई थी. इसके बाद आरोपी आफताब उसे शादी का झांसा देकर मुंबई से दिल्ली ले गया. वहां दोनों लिव-इन (Aaftab Amin Poonawala Shraddha Walker Live In Relationship) में रहने लगे थे. जब श्रद्धा ने उसपर शादी का दबाव बनाना शुरू किया (Why Aaftab Amin Poonawala Killed Shraddha Walker), तो आफताब ने उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस को आफताब ने बताया है कि उसने श्रद्धा को मारकर उसके शव के कई टुकड़े किये और उन्हें एक-एक कर मेहरौली के जंगलों में फेंक दिया. पुलिस को अभी तक शव के सभी टुकड़े नहीं मिले हैं. आरोपी ने पूलिस को बताया है कि उसे यकीन था कि वह पकड़ा नहीं जाएगा.

टिंडर डेटिंग का विकल्प

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आफताब और श्रद्धा वॉकर की मुलाकात बंबल डेटिंग ऐप पर हुई थी. डेटिंग ऐप के जरिये ही वह कई लड़कियों से मिलता था. भारत में इस डेटिंग ऐप के करोड़ों यूजर्स हैं. गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है. ऐपल ऐप स्टोर पर भी यह काफी पॉपुलर है. डेटिंग ऐप टिंडर (Tinder Dating App) के विकल्प के तौर पर इसका खूब इस्तेमाल होता है. साल 2014 में लॉन्च किये गए इस ऐप के इस्तेमाल का तरीका भी टिंडर जैसा ही है. इस डेटिंग ऐप पर सबसे पहले यूजर को अपनी प्रोफाइल बनानी होती है. इसके लिए आपको ऐप के साथ अपनी कुछ डीटेल्स शेयर करनी होती हैं.

Also Read: Shraddha Murder Case: फ्रिज खोल श्रद्धा का चेहरा देखता था आफताब, पहले भी कई लड़कियों से थे संबंध
फीमेल ही कर सकती है पहला मैसेज

Bumble डेटिंग ऐप तीन मोड्स पर काम करता है. इसमें पहला है डेटिंग मोड, दूसरा है फ्रेंडशिप मोड और तीसरा मोड बिजनेस नेटवर्किंग के लिए है. यूजर अपनी जरूरत के मुताबिक, कोई भी मोड सेलेक्ट करके अपनी बात आगे बढ़ा सकता है. इसके बाद यूजर के सामने कई प्रोफाइल्स आते जाते हैं. मैचिंग प्रोफाइल में इंटरेस्ट होने पर यूजर राइट स्वाइप करता है, वहीं दिखाई गई प्रोफाइल मैच ना होने पर उसे लेफ्ट स्वाइप करना होता है. ऐप पर यूजर ने किसी को राइट स्वाइप किया है, अगर उसने भी यूजर को राइट स्वाइप किया, तो उसे इसका नोटिफिकेशन जाता है. इसके बाद यूजर्स के सामने एक-दूसरे से चैट करने का ऑप्शन आता है. इस ऐप की खास बात यह है कि इसमें पहला मैसेज केवल फीमेल यूजर ही कर सकती है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola