Honda Amaze, City, Jazz के फ्यूल पंप में खराबी, ठीक करने को 65,651 गाड़ियां रिकॉल

Updated at : 14 Jun 2020 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
Honda Amaze, City, Jazz के फ्यूल पंप में खराबी, ठीक करने को 65,651 गाड़ियां रिकॉल

Honda Amaze, Honda City, Honda Jazz, Honda Cars recalls Vehicles, Fuel Pump fault, Honda Cars India Ltd, HCIL: होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने खराब फ्यूल पंप बदलने के लिए अपने विभिन्न मॉडलों के 65,651 वाहनों को बाजार से वापस मंगाया है. इन मॉडलों में अमेज, सिटी और जैज शामिल है. एचसीआईएल ने कहा कि वह इन वाहनों के फ्यूल पंप को स्वैच्छिक रूप से बदल रही है.

विज्ञापन

Honda recalls Amaze, City, Jazz, WRV Cars: होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने खराब फ्यूल पंप बदलने के लिए अपने विभिन्न मॉडलों के 65,651 वाहनों को बाजार से वापस मंगाया है. इन मॉडलों में अमेज, सिटी और जैज शामिल है.

एचसीआईएल ने कहा कि वह इन वाहनों के फ्यूल पंप को स्वैच्छिक रूप से बदल रही है. कंपनी ने कहा कि 2018 में विनिर्मित इन वाहनों के फ्यूल पंप में संभवत: खराब इम्पेलर्स लगे हैं. इससे समय के साथ इंजन बंद हो सकता है या फिर उसे शुरू करने में दिक्कत आ सकती है.

कंपनी ने अमेज की 32,498, सिटी की 16,434, जैज की 7,500, डब्ल्यूआर-वी की 7,057, बीआर-वी की 1,622, ब्रियो की 360 और सीआर-वी की 180 इकाइयों को वापस मंगाया है. एचसीआईएल ने कहा कि देशभर में कंपनी की डीलरशिप पर 20 जून से इन वाहनों के फ्यूल पंप को मुफ्त बदला जाएगा.

Also Read: Honda, Renault की गाड़ियों पर मिल रही 1 लाख रुपये तक की छूट

वाहन मालिकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा. कोविड-19 के मद्देनजर सुरक्षा और सामाजिक दूरी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को वाहन मालिकों से कहा गया है कि वे पहले से समय लेकर डीलरों के पास जाएं, जिससे उन्हें किसी तरह की असुविधा नहीं हो.

Posted By – Rajeev Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola