Honda Activa 110 vs TVS Zest 110: कॉलेज या ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए कौन-सा स्कूटर है बेस्ट?
Honda Activa 110 vs TVS Zest 110 (Pic: TVS, Honda)
कॉलेज या ऑफिस के लिए स्कूटर की तलाश है? होंडा एक्टिवा 110 और टीवीएस जेस्ट 110 के बीच पूरी तुलना देखें. जानें कौन-सा स्कूटर आपके लिए बेहतर है, कीमत, माइलेज और फीचर्स के आधार पर.
कॉलेज जाने वाली छात्राओं और ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए स्कूटर आज के समय में डेली की जरूरत बन चुका है. शहर के ट्रैफिक में हल्का, आरामदायक और बेहतर माइलेज देने वाला स्कूटर हर किसी की पहली पसंद होता है. इस सेगमेंट में होंडा एक्टिवा 110 और टीवीएस जेस्ट 110 दो बहुत पॉपुलर ऑप्शन हैं. अगर आप भी इन दोनों में से अपने लिए सही स्कूटर चुनने को लेकर कंफ्यूजन में हैं, तो इस आर्टिकल में दोनों के बीच तुलना करेंगे और जानेंगे कि कौन सबसे बेस्ट हो सकता है.
Honda Activa 110 vs TVS Zest 110: डिजाइन और वजन
टीनेज लड़कियों और महिलाओं के लिए स्कूटर का वजन बहुत मायने रखता है. टीवीएस जेस्ट 110 का कुल वजन सिर्फ 103 किलोग्राम है, जो इसे बेहद हल्का और ट्रैफिक में कट मारने में आसान बनाता है. इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन कम हाइट वाली राइडर्स के लिए बहुत कम्फर्टेबल है. वहीं दूसरी तरफ होंडा एक्टिवा 110 का वजन लगभग 105 से 106 किलोग्राम है. एक्टिवा की मेटल बॉडी इसे ज्यादा मजबूत और सॉलिड अहसास देती है, लेकिन हल्के वजन के मामले में जेस्ट आगे निकल जाता है.
Honda Activa 110 vs TVS Zest 110: इंजन और माइलेज
होंडा एक्टिवा में 109.51cc का BS6 इंजन मिलता है, जो बहुत ही रिफाइंड और स्मूथ राइड देता है. यह लगभग 50 से 55 किमी प्रति लीटर का माइलेज आसानी से दे सकता देता है. टीवीएस जेस्ट 110 में 109.7cc का इंजन दिया गया है, जो बहुत ही पिक-अप के साथ चलता है. जेस्ट भी लगभग 50 से 55 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है. दोनों ही स्कूटर माइलेज के मामले में एक जैसे हैं, लेकिन एक्टिवा का इंजन लंबी दूरी के सफर में ज्यादा स्टेबल महसूस होता है.
ये भी पढ़ें: 4 वेरिएंट्स में आता है Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid स्कूटर, कीमत में ₹21 हजार का अंतर, जानें किसमें क्या है खास
Honda Activa 110 vs TVS Zest 110: स्टोरेज और फीचर्स
कॉलेज बैग, हेलमेट या शॉपिंग का सामान रखने के लिए दोनों में अच्छा अंडर-सीट बूट स्पेस मिलता है. टीवीएस जेस्ट में 19 लीटर का बूट स्पेस मिलता है और इसके फ्रंट में मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और ग्लोव बॉक्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो लड़कियों के लिए काफी काम आती हैं. होंडा एक्टिवा 110 में 18 लीटर का बूट स्पेस है, लेकिन इसके एच-स्मार्ट (H-Smart) वेरिएंट में की-लेस स्टार्ट, कार जैसा रिमोट की और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं जो सेफ्टी को बढ़ाते हैं.
Honda Activa 110 vs TVS Zest 110: कीमत
कीमत की बात करें तो, टीवीएस जेस्ट 110 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹75,000 से शुरू होती है. वहीं, होंडा एक्टिवा 110 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹77,000 से शुरू होकर इसके टॉप वेरिएंट के लिए ₹83,000 तक जाती है.
ये भी पढ़ें: फैमिली से लेकर रोज ऑफिस जाने वालों तक, ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर कर देंगे पेट्रोल की छुट्टी, जानें कीमत-खासियत
Honda Activa 110 vs TVS Zest 110: किसे खरीदें?
अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आप बहुत हल्का, आसानी से हैंडल होने वाला स्कूटर चाहती हैं तो TVS Zest 110 बेस्ट है. वहीं, अगर आप एक मजबूत मेटल बॉडी, रीसेल वैल्यू और ब्रांड का भरोसा चाहती हैं तो Honda Activa 110 आपके लिए सही सेलेक्शन रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए