मनाली में टेस्टिंग के दौरान दिखी Honda 0 Alpha, अंदर का हाई-टेक केबिन आया नजर, देखें वीडियो

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

Honda 0 Alpha (Photo: @pxrtth.gpt/Instagram)

Honda की नई 0 Alpha इलेक्ट्रिक SUV टेस्टिंग के दौरान फिर से नजर आई है. इस बार इसके अंदर का केबिन भी देखने को मिला, जिसमें बड़ा टचस्क्रीन और डिजिटल डिस्प्ले जैसे कई नए फीचर्स दिखाई दिए हैं. यह इलेक्ट्रिक SUV भारत में ही बनाई जाएगी और 2027 में लॉन्च होगी.

विज्ञापन

Honda Cars India एक बार फिर अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV की टेस्टिंग करते हुए नजर आई है. यह SUV Honda 0 Alpha कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी. हाल ही में इस इलेक्ट्रिक SUV का एक नया स्पाई वीडियो सामने आया है. इसे इंस्टाग्राम अकाउंट @pxrtth.gpt ने शेयर किया है. वीडियो में SUV को मनाली की सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में इसकी केबिन की भी झलक मिलती है, जहां बड़ा लैंडस्केप-ओरिएंटेड टचस्क्रीन और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डैशबोर्ड को बेहद प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक लुक दे रहे हैं. आइए देखते हैं इस वीडियो को और जानते इसमें क्या खास मिलने वाला है.

स्पाई इमेज में Honda 0 Alpha का हाई-टेक केबिन आया नजर

अगर इंटीरियर की बात करें, तो सबसे पहले सेंटर में लगे बड़े फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन पर नजर जाती है. इसके साथ स्टीयरिंग के पीछे अलग फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. खास बात यह है कि यह डिस्प्ले Honda की मौजूदा भारतीय कारों की तुलना में काफी बड़ा दिखाई देता है. उम्मीद है कि इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, इन-बिल्ट नेविगेशन और EV से जुड़े कई स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे. अच्छी बात यह है कि क्लाइमेट कंट्रोल जैसे ज़रूरी फ़ंक्शंस के लिए नीचे फिजिकल बटन भी दिए गए हैं.

इसके अलावा, SUV में नए डिज़ाइन वाला मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलता है, जबकि पूरा डैशबोर्ड लेआउट काफी साफ-सुथरा और मॉडर्न रखा गया है. यह डिजाइन Honda की 0 Series फिलॉसफी को फॉलो करता है, जिसमें सादगी के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है.

Honda 0 Alpha डिजाइन

Honda Alpha 0 कॉन्सेप्ट को पहली बार 2025 Japan Mobility Show में दुनिया के सामने पेश किया गया था. Honda इसे ‘Thin, Light and Wise’ फिलॉसफी पर बेस्ड बताती है और इसकी झलक SUV के डिजाइन में साफ दिखाई देती है.

टेस्टिंग के दौरान नजर आया प्रोटोटाइप अभी भी भारी कैमोफ्लाज से ढका हुआ है. लेकिन इसके पीछे छिपा डिजाइन काफी हद तक समझ में आ जाता है. सामने की ओर इसका सीधा और दमदार स्टांस, बॉक्सी शेप और सिग्नेचर LED लाइटिंग पहले देखे गए टेस्ट मॉडल्स जैसी ही लगती है. फ्रंट में चौकोर LED हेडलाइट्स को एक पतली ब्लैक पैनल से जोड़ा गया है.

वहीं पीछे की तरफ वर्टिकली स्टैक्ड टेललैंप्स और क्लीन टेलगेट डिजाइन इसे एक यूनिक लुक देते हैं. SUV की ऊंची रूफ और बड़े ग्लास एरिया की वजह से केबिन ज्यादा खुला और कम्फर्टेबल नजर आता है. वहीं, इसका बॉक्सी डिजाइन बेहतर एयरोडायनामिक्स में भी मदद करता है. फिलहाल अलॉय व्हील्स भी कैमोफ्लाज कवर में छिपे हुए हैं, इसलिए प्रोडक्शन मॉडल का फाइनल डिजाइन अभी सामने आना बाकी है.

कब होगा लॉन्च?

Honda ने कन्फर्म कर दिया है कि उसका नया इलेक्ट्रिक SUV भारत में ही बनाया जाएगा. यानी यह SUV सिर्फ भारतीय ग्राहकों के लिए ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में एक्सपोर्ट भी की जाएगी. इस इलेक्ट्रिक SUV को 2027 में लॉन्च किया जाएगा, जहां इसका मुकाबला सीधे Creta EV और आने वाली Sierra EV जैसी प्रीमियम मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUVs से होगा.

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola