Google I/O 2022 में क्या कुछ रहा खास, आइए जानें डीटेल में
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 16 May 2022 2:43 PM
Google ने अपने I/O 2022 का आयोजन 11 मई को किया और इस दौरान कई नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किये गए. आज हम आपको उन सभी प्रोडक्ट्स और उनके स्पेसिफिकेशन के बारे में डीटेल में बताएंगे.
Google ने अपने वार्षिक आयोजन के दौरान कई नए प्रोडक्ट्स को पब्लिक के सामने पेश किया, इनमे स्मार्टफोन से लेकर ईयरबड्स भी शामिल हैं. I/O 2022 के दौरान इन सभी के स्पेसिफिकेशन और कीमत से पर्दा उठाया गया. इस इवेंट में Google Pixel 6a, Pixel Watch, Pixel Earbuds, Android 13, Security And Privacy Updates, नए Application और Google Wallet जैसे प्रोडक्ट्स और फीचर्स को इंट्रोड्यूस किया गया. तो चलिए जानते हैं इस साल लॉन्च हुई कुछ ऐसी ही टेक्नोलॉजी के बारे में.
यह स्मार्टफोन Pixel 6 का ही बजट फ्रेंडली वर्जन है. इस स्मार्टफोन में Google का अपना होम ग्रोन Tensor चिप, 6.1 इंच की डिस्प्ले, ड्यूल रियर कैमरा जो कि 12 मेगापिक्सल का होगा. आपको इसी के ऊपरी वेरिएंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है. इस स्मार्टफोन में रीसाइकल्ड एलुमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है. इसकी कीमत करीब 35,000 रुपये रखी गयी है. इस स्मार्टफोन की बिक्री 21 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी.
इस स्मार्टवॉच को Pixel 7 और Pixel 7 Pro के साथ रिलीज किया जाएगा. इस स्मार्टवॉच में आपको Google maps, Google Wallet और Google Home जैसे फीचर देखने को मिलेंगे. इस स्मार्टवॉच में Samsung का Exynos 9110 का प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है. कीमतों का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है.
Android 13 का Beta वर्जन को इस इवेंट के दौरान लॉन्च कर दिया गया है. Android 13 में आपको पहले से ज्यादा बेहतर प्राइवेसी सेटिंग्स देखने को मिलेंगी. आप हर एप्लीकेशन के लिए अलग अलग भाषा का प्रयोग कर पाएंगे. Android 13 को बड़े स्क्रीन वाले डिवाइसेस में इस्तेमाल करने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है. Google अपने 20 एप्लीकेशन को भी अपडेट करने वाला है. कंपनी ने Google Wallet को भी अपडेट किया है. गूगल का कहना है कि अब गूगल वॉलेट केवल क्रेडिट कार्ड ही नहीं बल्कि गवर्नमेंट द्वारा जारी की गयी आईडी, स्टूडेंट आईडी, वैक्सीन कार्ड्स और ड्राइविंग लाइसेंस को भी स्टोर कर सकेगा। इसमें आपको NFC का भी सपोर्ट दिया गया है.
Google की तरफ से यह पहला ANC (Active Noise Cancellation) वाला ईयरबड्स है. Google का कहना है कि इन ईयरबड्स की मदद से आप आवाजों को साफ-साफ सुन सकेंगे। Pixel Buds Pro ईयरबड्स Pixel Buds और Pixel Buds A-Series का ही अपग्रेडेड वेरिएंट है. इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट भी दिया गया है. इन ईयरबड्स को आप सिंगल चार्ज में 31 घंटों तक इस्तेमाल कर सकते हैं. इन ईयरबड्स की कीमत करीबन 15 हजार रखी गई है. आप 21 जुलाई से इसे आर्डर कर पाएंगे और 28 जुलाई से इसकी बिक्री शुरू कर दी जाएगी. इन ईयरबड्स की कीमत करीब 15,000 रुपए रखी जा सकती है.
Google ने अपने इस इवेंट के दौरान कई नए फीचर्स को भी लॉन्च किया, Google Translate में 24 नयी भाषाएं जोड़ी गयी हैं. Google Maps का इस्तेमाल करके आप उन रास्तों का भी पता लगा सकेंगे जिस रूट पर आपको कम भीड़ मिलेगी, आप शहरों को 3D में भी देख पाएंगे. Google Meet पर भी अब आप ज्यादा अच्छी ऑडियो और वीडियो क्वालिटी में कॉल रिसीव कर पाएंगे. Multisearch ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने स्मार्टफोन पर फोटो क्लिक करके उस फोटो के टेक्स्ट और एलिमेंट्स को भी एनेलाइज कर सकेंगे.
सिक्योरिटी उपदटेस की बात करें तो इसमें आप अपने पसंद का एड देख सकेंगे, आपको अगर कोई एड पसंद नहीं आता तो आप उसे हमेशा के लिए हटा सकते हैं. आप अगर चाहें तो अपने कार्ड डिटेल्स को रिटेलर से छुपा कर भी पेमेंट कर सकेंगे. इससे सामने वाले इंसान को आपके कार्ड की डीटेल का पता नहीं चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










