Google बदलने जा रहा है Gmail का लुक, यहां जानिए कैसा नजर आयेगा

Gmail के लिए Google एक नया लेआउट ला रहा है. Gmail के इस लेआउट को 2022 की दूसरी तिमाही के अंत तक डीफॉल्ट ऑप्शन के रूप में लाया जा सकता है. जानिए कैसा होगा Gmail का यूजर इंटरफेस-
Gmail New Layout : सर्च इंजन गूगल (Google) ने अपनी मैसेजिंग सर्विस जीमेल (Gmail) के लिए एक नया लेआउट रोलआउट करने की घोषणा कर दी है. उम्मीद की जा रही है कि जीमेल के इस लेआउट को 2022 की दूसरी तिमाही के अंत तक डीफॉल्ट ऑप्शन के रूप में लाया जाएगा. अब कैसा हो जाएगा जीमेल का यूजर इंटरफेस, आइए जानें-
जीमेल के नये लेआउट में किये गए बदलाव यह सुनिश्चित करते हैं कि गूगल के बिजनेस फोकस वर्कस्पेस सूट सहित अन्य मैसेजिंग टूल अब यूजर्स के ईमेल के साथ आने वाली छोटी विंडो नहीं हो. जीमेल के नये लेआउट में इनके लिए एक अलग स्क्रीन मिलेगी. इन सर्विस तक पहुंचने के लिए नये लेआउट के तहत जीमेल की होम स्क्रीन पर लेफ्ट साइड में बड़ा बटन दिया गया है.
Also Read: Google Maps पर आया नया फीचर Plus Codes, अब पता खोजना हुआ और आसान
जीमेल के इस नये लेआउट को इंटीग्रेटेड व्यू बताया गया है. जीमेल अपने यूजर्स के लिए इस नये लेआउट की टेस्टिंग 8 फरवरी से शुरू कर रही है. गूगल का कहना है कि यूजर्स को नये लेआउट पर स्विच करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक पॉइंट पर संकेत मिलेगा. अप्रैल तक नये लेआउट का ऑप्शन सेलेक्ट नहीं करने पर उसे अपने आप नये लेआउट में बदल दिया जाएगा. अगर यूजर चाहें तो वे पुरानी सेटिंग में जा सकेंगे. वैसे, पुरानी सेटिंग में वापस जाने का ऑप्शन दूसरी तिमाही के अंत तक समाप्त कर दिया जा सकता है, जब नया लेआउट जीमेल के लिए स्टैंडर्ड एक्सपीरिएंस बन जाएगा.
जीमेल रीडिजाइन कंपनी के Google Workspace के नये प्लान का हिस्सा है. नये डिजाइन के बाद जीमेल यूजर्स को Google Chat, Meet और Space एक ही जगह पर मिलेंगे. गूगल का कहना है कि इंटीग्रेटेड व्यू Google Workspace Business Starter, Business Plus, Business Standard, Enterprise Essentials, Enterprise Plus, Enterprise Standard, Education Fundamentals, Education Plus, Nonprofit, Frontline, G Suite Basic या Business अकाउंट वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. फिलहाल यह Workspace Essentials के यूजर्स को नहीं मिलेगा.
Also Read: Google की बेस्ट लोकल ऐप लिस्ट में शामिल हुए ये ऐप्स, यहां देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




