Bajaj Pulsar से KTM Duke तक, कम बजट में ये स्पोर्ट्स बाइक्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

Updated:
विज्ञापन
Sports Bike

5 बजट फ्रेंडली स्पोर्ट्स बाइक्स ऑप्शंस

भारतीय बाजार में अब स्पोर्टी बाइक्स सिर्फ महंगे बजट तक नहीं रह गई है. Bajaj Pulsar NS400Z से लेकर Yamaha R3 तक कई ऐसे ऑप्शन अब मौजूद हैं, जो किफायती कीमत में दमदार पावर, बेहतर हैंडलिंग और शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस देते हैं.

विज्ञापन

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में स्पोर्ट्स बाइक्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. क्योंकि, मार्केट में Bajaj Pulsar से लेकर कई ऐसी स्पोर्ट्स बाइक्स आ गई हैं, जो किफायती होने के साथ-साथ शानदार परफॉर्मेंस और बेहतर हैंडलिंग भी देती हैं. खास बात यह है कि ये बाइक्स न सिर्फ शुरुआती राइडर्स के लिए परफेक्ट हैं, बल्कि ट्रैक राइडिंग का एक्सपीरियंस लेने वालों के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन बनती जा रही हैं.

Bajaj Pulsar NS400Z

Bajaj Pulsar NS400Z भारतीय बाजार में सबसे किफायती और पावरफुल बाइक्स में से एक है. इसमें 373cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 39.4 hp की पावर और 35 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी शुरुआती कीमत 1.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

TVS Apache RTR 310

TVS Apache RTR 310 अपने अग्रेसिव लुक और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. इसमें 312.12cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 35 hp की पावर और 28.7 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी दिया गया है. इसकी कीमत 2.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

KTM 390 Duke

KTM 390 Duke को हाल ही में अपडेटेड इंजन के साथ पेश किया गया है. इसमें करीब 350cc का इंजन मिलता है, जो 41.5 hp की पावर और 33.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह बाइक अपने परफॉर्मेंस और अग्रेसिव राइडिंग के लिए जानी जाती है. इसकी कीमत 2.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Kawasaki Ninja 300

Kawasaki Ninja 300 एक ग्लोबली पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक है. इसमें 296cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 38.4 bhp की पावर और 26.1 Nm का टॉर्क देता है. यह बाइक स्मूद परफॉर्मेंस और रिफाइंड इंजन के लिए जानी जाती है. इसकी कीमत 3.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

Yamaha R3

Yamaha R3 एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बाइक है, जिसकी कीमत हाल ही में कम की गई है. इसमें 321cc का लिक्विड-कूल्ड, DOHC पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 42 hp की पावर और 29.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. भारतीय बाजार में इसकी कीमत 3.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

यह भी पढ़ें: KTM ने लॉन्च की नयी 390 Duke और 390 Adventure, कीमत भी हुई कम

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola