Flipkart TV Days सेल शुरू, 7500 रुपये में घर लाएं स्मार्ट टीवी

Flipkart TV Days: फ्लिपकार्ट की यह सेल आज यानी 1 जनवरी 2022 से शुरू हो चुकी है, जो 5 जनवरी 2022 तक चलेगी. इस सेल में स्मार्ट टीवी सस्ते में खरीदने का मौका है.
Flipkart TV Days Sale: ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर टीवी डेज (Flipkart TV Days) सेल की शुरुआत हो चुकी है. यह सेल आज यानी 1 जनवरी 2022 से शुरू हो चुकी है, जो 5 जनवरी 2022 तक चलेगी. इस सेल में स्मार्ट टीवी सस्ते में खरीदने का मौका है. इस सेल में बढ़िया स्मार्ट टीवी की ऑफर प्राइस 7,500 रुपये से शुरू हो रही है.
फ्लिपकार्ट की इस सेल में टॉप कंपनियों के जबरदस्त LED और स्मार्ट टीवी को बंपर ऑफर और डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है. इस सेल में आप अपने पसंदीदा स्मार्ट टीवी को आकर्षक बैंक ऑफर के साथ भी ऑर्डर कर सकते हैं. आइए जानते हैं, फ्लिपकार्ट की इस सेल में मिल रही कुछ टॉप डील्स के बारे में-
Also Read: Realme लायी नया Smart TV, कीमत-फीचर्स जानकर खुश हो जाएंगे आप
फ्लिपकार्ट सेल में इस टीवी को आप 17,999 रुपये की बजाय 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं. टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार और यूट्यूब जैसे ऐप इन-बिल्ट मिलते हैं. टीवी में मिलने वाले डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है और इसमें 24 वॉट के स्पीकर भी लगे हैं.
सेल में इस टीवी पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. छूट के बाद इसकी कीमत 21,990 रुपये से घटकर 17,499 रुपये हो गई है. फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड से शॉपिंग करने वाले यूजर्स को 5 प्रतिशत का एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिलेगा. WebOS पर काम करने वाले इस टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार और यूट्यूब जैसे ऐप इन-बिल्ट मिलते हैं.
Also Read: Samsung ने लॉन्च किया The Frame TV, फोटो फ्रेम और टेलीविजन – दोनों हैं इसमें, जानें कीमत और ऑफर्स
सेल में फ्लिपकार्ट का यह टीवी 28 प्रतिशत की छूट के साथ उपलब्ध है. इसे 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 5 प्रतिशत का एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिल सकता है. थॉमसन के इस टीवी में 1366×768 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 24 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और यह 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. दमदार साउंड के लिए कंपनी इस टीवी में 20 वॉट के स्पीकर ऑफर कर रही है.
शाओमी का यह पॉपुलर टीवी सेल में 16,999 रुपये की डिस्काउंटेड प्राइस के साथ उपलब्ध है. 5 प्रतिशत के कैशबैक के लिए आपको फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा. टीवी में कंपनी इन-बिल्ट नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब के अलावा कई और ऐप भी ऑफर कर रही है. टीवी में शानदार साउंड क्वॉलिटी के लिए 20 वॉट के स्पीकर दिये गए हैं.
Also Read: Xiaomi लायी 32 और 43 इंच के नये Redmi TV, कीमत 16 हजार रुपये से कम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




