Flipkart Sale: 70,000 वाला सैमसंग स्मार्टफोन मिल रहा 21,999 रुपये में; जानें Smartphone, AC, Laptop पर टॉप डील्स

Flipkart Big Shopping Days Sale 2020: ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल लेकर आया है. 19 मार्च से शुरू यह सेल 22 मार्च तक चलेगी. इसमें आपको स्मार्टफोन (Smartphones) पर जबरदस्त डील्स मिल रही हैं.
Flipkart Big Shopping Days Sale 2020: ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल (Flipkart Big Shopping Days Sale) लेकर आया है. 19 मार्च से शुरू यह सेल 22 मार्च तक चलेगी. इसमें आपको स्मार्टफोन (Smartphones) पर जबरदस्त डील्स मिल रही हैं.
सेल में Samsung Galaxy S9 को आप बड़े प्राइस कट के साथ 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसे 70,000 रुपये के प्राइज टैग के साथ पेश किया गया था. स्मार्टफोन्स के अलावा आप लैपटॉप्स (Laptops), इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स (Electronic items), होम अप्लाएंसेज (Home Appliances), बेबी प्रोडक्ट्स (Baby Products) के अलावा और रोजमर्रा की जरूरत के दूसरे प्रोडक्ट्स (Daily use products) पर भी डिस्काउंट (Discount) के अलावा एक्सचेंज ऑफर (exchange offer) और कैशबैक (cashback) का फायदा मिलेगा. यही नहीं, सेल में एसबीआई कार्ड (SBI card) से खरीदी करने वालों को 10 प्रतिशत कैशबैक का फायदा मिलेगा. आइए जानें सेल के दौरान किन प्रोडक्ट्स पर कितना डिस्काउंट मिलेगा-
स्मार्टफाेन्स पर ऑफर
फ्लिपकार्ट की इस सेल में स्मार्टफोन्स पर स्पेशल डील्स ऑफर की जा रही हैं. इसमें जहां कुछ स्मार्टफोन्स पर आप एक्स्ट्र एक्सचेंज बेनेफिट ले सकते हैं वहीं एसबीआई कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद फोन को लगभग आधी कीमत में खरीद सकते हैं. इस सेल में रियलमी 5 (Realme 5) को 8499 रुपये में, सैमसंग गैलेक्सी एस9 (Samsung Galaxy S9) को 21999 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं, रियलमी 5 प्रो (Realme 5 Pro) को 11999 रुपये में, तो वीवो जेड1 (Vivo Z1 Pro) को आप 11999 रुपये में खरीद सकते हैं. सेल के दौरान रेडमी के 20 प्रो (Redmi K20 Pro) स्मार्टफोन 19999 रुपये में, रियलमी एक्स 2 प्रो (Realme X2 Pro) 27999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
एसी, स्मार्ट टीवी, फ्रिज सस्ते में
सेल में टीवी और होम अप्लाएंसेस पर आप 75 प्रतिशत तक का डिस्काउंट पा सकेंगे. सेल में स्मार्ट टीवी (Smart TV) की रेंज 4999 रुपये से शुरू होगी, वहीं फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन्स की रेंज 9499 रुपये से शुरू है. एयर कंडीशनर (AC) की रेंज 19999 रुपये से शुरू हो रही है. रेफ्रिजरेटर्स की बात करें, तो यह 5999 रुपये से शुरू हो रहे हैं. इसके साथ, माइक्रोवेव की रेंज सिर्फ 1899 रुपये से शुरू है.
इलेक्ट्रॉनिक्स-एसेसरीज पर 80% की छूट
इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स और एसेसरीज पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इसमें गेमिंग लैपटॉप्स की रेंज 44990 रुपये से शुरू होती है, वहीं हेडफोन्स और स्पीकर्स 70 प्रतिशत डिस्काउंट पर मिलेंगे. इसके अलावा प्रिंटर, साउंड बार्स और मेन्स ग्रूमिंग रेंज पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा. लैपटॉप्स और डेस्कटॉप्स पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा. मोबाइल एसेसरीज, जैसे स्क्रीन और मोबाइल कवर्स पर 80 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा.
फैशन प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर
फ्लिपकार्ट की इस सेल में फैशन प्रोडक्ट्स पर 50 से 80 प्रतिशत तक का फायदा मिलेगा. मेन और विमेन के सेलेक्टेड ब्रांड्स पर 50-80 प्रतिशत डिस्काउंट, जबकि घड़ियों पर 80 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है. शूज पर 40 से 80 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










