Facebook का बड़ा फैसला, कंपनी बंद करने जा रही यह सर्विस

Updated:
विज्ञापन

खबर है कि फेसबुक अपने प्लैटफॉर्म पर मौजूद इंस्टैंट आर्टिकल्स सर्विस को अप्रैल 2023 से बंद करने जा रहा है. फेसबुक की घोषणा के बाद कई डिजिटल मीडिया जो फेसबुक पर निर्भर हैं, बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं.

विज्ञापन

Facebook Instant Articles Service: मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक (Facebook) को लेकर एक बड़ा अपडेट है. खबर है कि फेसबुक अपने प्लैटफॉर्म पर मौजूद इंस्टैंट आर्टिकल्स सर्विस को अप्रैल 2023 से बंद करने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो फेसबुक इंडिया के एक टॉप एग्जीक्यूटिव ने इस बात की पुष्टि की है. हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है.

विज्ञापन

फेसबुक के इंस्टैंट आर्टिकल्स सर्विस को बंद करने के ऐलान का असर सोशल मीडिया पर भी पड़ सकता है. फेसबुक की घोषणा के बाद कई डिजिटल मीडिया जो फेसबुक पर निर्भर हैं, बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं. कई पत्रकारों ने फेसबुक इंस्टैंट आर्टिकल्स की मदद से अपनी खुद की न्यूज वेबसाइट बनायी है. अब ये वेबसाइट्स केवल गूगल के भरोसे पर निर्भर रह जाएंगी. ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि क्या फेसबुक इस डिजिटल मीडिया को कुछ नये अपडेट के साथ फिर से पेश करता है.

Also Read: FaceBook पर अचानक कम हो गए फॉलोअर्स? अकेले आप ही नहीं, मार्क जुकरबर्ग भी हैं इससे परेशान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola