Elon Musk और Bernard Arnault ने किया दुनिया का सबसे महंगा लंच, देखें इसपर Anand Mahindra का मजेदार ट्वीट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Jun 2023 2:57 PM

विज्ञापन

elon musk and bernard arnault lunch - दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) और दूसरे सबसे अमीर बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) ने मुलाकात के बाद लंच भी किया. कहा जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे महंगा लंच था. लोग चर्चा कर रहे हैं कि इस सबसे महंगे लंच का पैसा किस अरबपति ने दिया.

विज्ञापन

Anand Mahindra Tweet: हालिया दिनों में पेरिस (Paris) में दुनिया के दो सबसे बड़े रईसों- एलन मस्क (Elon Musk) और बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) की मुलाकात हुई. दोनों अरबपतियों ने साथ में लंच भी किया. इन दोनों रईसों की नेटवर्थ 200 अरब डॉलर से ज्यादा है. इस विशिष्ट क्लब में केवल ये दोनों ही शामिल हैं. इन दोनों की इसी मुलाकात की एक तस्वीर ट्विटर पर सबका ध्यान खींच रही है.

दुनिया के दो सबसे बडे़ अमीर

टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ मस्क 236 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. अरनॉल्ट लग्जरी गुड्स बनानेवाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी LVMH Moet Hennessy Louis Vuitton के चेयरमैन हैं. 234 अरब डॉलर की नेटवर्थ वाले अरनॉल्ट की इस कंपनी में लगभग आधी हिस्सेदारी है.

Also Read: Anand Mahindra Tweet: आनंद महिंद्रा ने शेयर की AI से बनी अपनी फोटो, भविष्य को बताया डरावना

दुनिया का सबसे महंगा लंच

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) और दूसरे सबसे अमीर बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) ने मुलाकात के बाद लंच भी किया. कहा जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे महंगा लंच था. लोग यहां तक चर्चा कर रहे हैं कि इस सबसे महंगे लंच का पैसा किस अरबपति ने दिया. भारत के उद्योगपति और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी यही सवाल कर रहे हैं.

बिल किसने दिया?

भारतीय कारोबारी आनंद महिंद्रा ने दुनिया के दो सबसे अमीर शख्स एलन मस्क और बर्नार्ड अरनॉल्ट को लेकर एक ट्वीट को रिट्वीट किया. साथ में उन्होंने मजाकिया अंदाज में सवाल किया- मेरी पत्नी सोच रही थी कि लंच का भुगतान किसने किया. आनंद महिंद्रा ने इस ट्वीट में एलन मस्क को भी टैग किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अरबपतियों की मुलाकात पेरिस में लुई वुइटन समूह के तहत आने वाली एक लक्जरी होटल श्रृंखला शेवल ब्लैंक में हुई.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola