Pink Whatsapp Scam: मार्केट में आया नया स्कैम, चुरा रहा पैसे से लेकर पर्सनल डिटेल्स, ऐसे रहें ALERT

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

pink whatsapp scam cyber crime alert - इन दिनों व्हाट्सऐप पर एक नया मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स को पिंक व्हाट्सऐप डाउनलोड करने का लिंक दिया जा रहा है. स्कैमर्स कई यूजर्स को यह लिंक भेज रहे हैं. इसमें कहा जा रहा है कि लिंक पर क्लिक करने से नया व्हाट्सऐप नये लुक में आयेगा.

विज्ञापन

What Is Pink WhatsApp Scam? व्हाट्सऐप लाखों एक्टिव यूजर्स के साथ देश में सबसे लोकप्रिय ऐप में से एक है. यह लोकप्रियता धोखाधड़ी फैलाने के लिए स्कैमर्स के काम आती है. यही वजह है कि यह इंस्टैंट मैसेंजर प्लैटफॉर्म ज्यादा समय फर्जी खबरों और घोटालों का हॉटस्पॉट रहता है. इसी कड़ी में इन दिनों व्हाट्सऐप पर एक नया मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स को पिंक व्हाट्सऐप (Pink WhatsApp) डाउनलोड करने का लिंक दिया जा रहा है. स्कैमर्स कई यूजर्स को यह लिंक भेज रहे हैं. इसमें कहा जा रहा है कि लिंक पर क्लिक करने से नया व्हाट्सऐप नये लुक में आयेगा.

Pink WhatsApp Scam Alert

पिंक व्हाट्सऐप स्कैम को लेकर अलर्ट जारी

मुंबई पुलिस ने हाल ही में ‘पिंक व्हाट्सऐप’ नाम से वायरल हो रहे एक व्हाट्सऐप संदेश के बारे में अलर्ट जारी किया है. अपनी एडवाइजरी में अधिकारियों ने लोगों को प्लैटफॉर्म से जुड़े इस नये स्कैम के बारे में सचेत किया है और उनसे लिंक पर क्लिक न करने या ऐप डाउनलोड न करने का आग्रह किया है. मुंबई पुलिस के अनुसार, व्हाट्सऐप पर एक फेक मैसेज सर्कुलेट हो रहा है. इस मैसेज में एक अपडेट के जरिये मैसेंजर प्लैटफॉर्म के लोगो का रंग बदलने का ऑप्शन दिया जा रहा है. इसके साथ ही, यह व्हाट्सऐप एक्सपीरिएंस बेहतर बनाने के लिए नये फीचर्स पेश करने का भी वादा करता है. इसके लिए यूजर्स को मैसेज के साथ में दिये गए लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है.

Also Read: WhatsApp के Deleted Message कैसे पढ़ें? जानें सीक्रेट तरीका
Pink WhatsApp Scam Phishing Link

पिंक व्हाट्सऐप स्कैम का फिशिंग लिंक

पुलिस ने चेतावनी जारी कर कहा है कि ऐसा कोई लिंक अगर आपके फोन पर भी आता है, तो इससे सावधान रहें. यह एक फिशिंग लिंक है और अगर इस पर क्लिक किया गया, तो यह यूजर के फोन पर अटैक कर या तो प्राइवेट डिटेल्स चुरा लेता है या साइबर हैकर्स को डिवाइस का रिमोट ऐक्सेस दे देता है. मुंबई पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो यूजर इस संदिग्ग्ध लिंक पर क्लिक करते हैं, उन्हें कई खतरों का सामना करना पड़ सकता है. इसमें कॉन्टैक्ट नंबर्स और सेव की गई फोटोज का अनधिकृत उपयोग, वित्तीय घाटा, स्पैम अटैक, बैंक और दूसरी निजी डिटेल्स का दुरुपयोग, स्मार्टफोन का रिमोट ऐक्सेस लेकर उसका गलत इस्तेमाल शामिल है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola