WhatsApp Telegram पर क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर फ्रॉड, IC4 ने किया आगाह, आप भी रहें सावधान

crypto scam on whatsapp telegram सीआइडी का कहना है कि इन दिनों साइबर अपराधियों द्वारा क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित फ्रॉड करने की सूचना मिल रही है. इस अपराध को करने के लिए साइबर अपराधी आम लोगों से व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क करते हैं. दोस्ती और शादी का झांसा देकर अपनी बातों में फंसाते हैं
CryptoCurrency Scam Alert : देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठग अब क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर भी ठगी कर रहे हैं. इससे पुलिस विभाग सतर्क हो गया है. ऐसे में पुलिस ने इंडियन साइबर कोऑर्डिनेशन सेंटर यानी आईसी 4 से मदद ली है. आईसी 4 के अधिकारी पुलिस के ऑफिसर्स को ट्रेनिंग दे रहे हैं. सीआइडी की ओर से क्रिप्टोकरेंगी फ्रॉड से केस के अनुसंधान की जानकारी पुलिस को दी जा रही है. इस काम में गृह मंत्रालय के अधीन काम करनेवाली इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (आइसी4) सहयोग कर रही है.
व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के माध्यम से करते हैं संपर्क
सीआइडी का कहना है कि इन दिनों साइबर अपराधियों द्वारा क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित फ्रॉड करने की सूचना मिल रही है. इस अपराध को करने के लिए साइबर अपराधी आम लोगों से व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क करते हैं. लोगों को दोस्ती और शादी का झांसा देकर अपनी बातों में फंसाते हैं.
अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर करते हैं ठगी
साइबर फ्रॉड इसके बाद क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर ठगी करते हैं. इससे संबंधित मामले समय-समय पर सामने आ रहे हैं. ठगी का पैसा विदेश में सक्रिय गलत एजेंसियों के पास जा रहा है. इसलिए मामले में सीबीआइ से लेकर एनआइए और आयकर विभाग विभाग भी इसके बारे में जानकारी एकत्र करने का प्रयास कर रही है. इसलिए आम लोगों को निवेश से पहले सावधान रहने की आवश्यकता है.
क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड से बचने के लिए आम लोगों को सुझाव
क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि रातों-रात कोई निवेश डबल नहीं होता है. इसलिए अगर कोई जल्द से जल्द पैसा डबल करने का आश्वासन दे रहा है, तब यह समझें कि आपके साथ ठगी हो सकती है.
किसी भी अनजान इंटरनेशनल / वर्चुअल नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज आने पर उनकी बातों में आकर पैसे का लेन-देन नहीं करें.
एसएमएस के माध्यम से कोई अनजान लिंक प्राप्त होने पर उस पर क्लिक नहीं करें.
निवेश के नाम पर अनजान बैंक खाता या क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में पैसा निवेश करने से बचें.
किसी भी फ्रॉड का शिकार होने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें.
Also Read: क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ भारत का रुख सख्त, सीतारमण ने कहा- दुनिया भर में एक साथ हो समन्वित कार्रवाई
क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित फ्रॉड कई तरह से हो सकते हैं. कुछ सबसे आम प्रकार के क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड इस प्रकार हैं:
स्कैमिंग: स्कैमर्स लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए धोखा दे सकते हैं. वे लोगों को फर्जी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज या प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए कह सकते हैं, या वे लोगों को फर्जी क्रिप्टोकरेंसी को बेचने के लिए कह सकते हैं.
हैकिंग: हैकर्स लोगों के क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट को हैक कर सकते हैं और उनके पैसे चुरा सकते हैं. वे लोगों को फर्जी ईमेल या वेबसाइटों के माध्यम से अपने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट के जानकारी चुरा सकते हैं.
रुपांतरण: रूपांतरण एक प्रकार का फ्रॉड है जिसमें स्कैमर्स लोगों को क्रिप्टोकरेंसी को फर्जी फंड में बदलने के लिए धोखा देते हैं. वे लोगों को फर्जी फंड को वापस पाने के लिए क्रिप्टोकरेंसी को बदलने के लिए कह सकते हैं.
क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित फ्रॉड से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं:
केवल विश्वसनीय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज या प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें.
अपने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट की जानकारी किसी के साथ साझा न करें.
फर्जी ईमेल और वेबसाइटों से सावधान रहें.
क्रिप्टोकरेंसी को फर्जी फंड में बदलने के लिए किसी के झांसे में न आएं.
यदि आप क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत अपने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज या प्लेटफॉर्म को सूचित करें और पुलिस में शिकायत दर्ज करें.
Also Read: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 17 लाख की ठगी करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










