Chhath Puja 2022 के मौके पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये WhatsApp Status और Quotes

Published by : Vyshnav Chandran Updated At : 30 Oct 2022 4:37 PM

विज्ञापन

आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है. आज इस पर्व का तीसरा दिन है. इस पर्व के दौरान अगर आप अपने दोस्तों को WhatsApp स्टेटस, मैसेजेस और कोट्स भेजने की सोच रहे हैं तो हमारे इस पोस्ट की मदद ले सकते हैं. इसमें हमने आपके लिए कई तरह के कोट्स और मैसेजेस को चुनकर रखा है.

विज्ञापन

Chhath Puja 2022 WhatsApp Status, Stickers, Wishes, Quotes: आस्था का महापर्व हर साल दिवाली के बाद मनाया जाता है. इस पर्व में हम मुख्य तौर पर भगवान सूर्य की आराधना करते हैं. यह त्यौहार लोगों के बीच काफी धूम-धाम से मनाया जाता है. बता दें इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर से हुई थी और आज इसका तीसरा दिन है. इस पर्व के दौरान अगर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खुश करना चाहते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हमारे इस स्टोरी की मदद ले सकते हैं. इसमें हमने आपके लिए कुछ खास मैसेजेस, कोट्स और WhatsApp स्टेटस को चुनकर रखा है.

छठ पूजा लेकर आये आपके जीवन में उजाला

छठ पूजा आए बनके उजाला

खुल जाए आपकी किस्‍मत का हर ताला,

हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला,

यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला

छठ पर्व की आपको हार्दिक शुभकामनाएं !!

undefined
मंदिर में बजी घंटी, सजी आरती की थाली

मंदिर की घंटी, आरती की थाली

नदी के किनारे सूरज की लाली

जिंदगी में आए खुशियों की बहार

आपको मुबारक हो छठ का त्योहार

छठ पर्व में है खास गेहूं का ठेकुआ

गेहूं का ठेकुआ,

चावल के लड्डू,

खीर अनानास,

नींबू और कद्दू

छठी मैया करे हर मुराद पूरी,

जय हो छठी मैया की

छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं !!

undefined
छठ महापर्व आपको सुख दे समृद्धि दे

छठ का यह महापर्व आपके जीवन को खुशियों से भर दे

आपको सुख दे यश दे और समृद्धि दे

आपको और आपके परिवार को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

सदाचार, भक्ति और प्रेम का पर्व छठ महापर्व

सद्विचार, सदाचार, प्रेम और भक्ति,

यही है सूर्य देव को,

प्रसन्न करने की शक्ति,

छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं !!

undefined

सात घोड़ों के रथ पर सवार
सूर्य देव आएं आपके द्वार
किरणों से भरे आपका घर संसार
छठ पूजा हो आपके लिए समृद्धि का त्योहार

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

छठ पूजा आए बनकर उजाला
खुल जाए आप की किस्मत का ताला
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

undefined

इस व्रत को करने से मिलता है, संतान को दीर्घायु का वरदान
ये छठ आपके जीवन में भी लाए उमंग, उल्लास और खुशियां अपार
मुबारक हो आपको छठ का त्योहार

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

जो हैं जगत के तारणहार
सात घोड़ों की है जिनकी सवारी
न कभी रुके, न कभी देर करें
ऐसे हैं हमारे सूर्य देव
आओ मिलकर करें
इस छठ पूजा पर उनकी पूजा
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola