ePaper

Tata Nexon पर मिल रहा है 7 इन 7 सेलिब्रेशन ऑफर, एसयूवी पर 1,00,000 तक की छूट

Updated at : 16 Jun 2024 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
Tata Nexon पर मिल रहा है 7 इन 7 सेलिब्रेशन ऑफर, एसयूवी पर 1,00,000 तक की छूट

Tata Nexon offering 7 in 7 Celebration Offer up to Rs 100000 discount on SUV

भारतीय कार बाजार में अब सनरूफ का चलन काफी बढ़ गया है. महिंद्रा की XUV 3XO, जो इस फीचर के साथ आने वाली पहली सब-4-मीटर एसयूवी है, को काफी बुकिंग मिली हैं. टाटा मोटर्स भी जल्द ही सनरूफ के साथ नेक्सन को लॉन्च करने वाली है.

विज्ञापन

टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय नेक्सन एसयूवी की सातवीं वर्षगांठ मना रहा है और इस मौके पर कंपनी शानदार छूट दे रही है. “7 in 7 Celebration Offer” 15 जून से 30 जून 2024 तक मान्य है. इस दौरान Tata Nexon के विभिन्न वेरिएंट्स पर खरीदारों को 1 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है.

लॉन्च के बाद से अब तक टाटा नेक्सन की भारत में 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. हालांकि, हाल के कुछ महीनों में नेक्सन की बिक्री में गिरावट आई है और यह टॉप 10 कारों की लिस्ट में भी शामिल नहीं हो पा रही है. बाजार के जानकारों का मानना है कि महिंद्रा XUV 3XO की बढ़ती लोकप्रियता के कारण नेक्सन की बिक्री कम हुई है. इस गिरावट को रोकने के लिए टाटा मोटर्स ने डिस्काउंट स्कीम पेश की है. सबसे ज्यादा छूट 1 लाख रुपये की है, जो Creative + S वेरिएंट पर उपलब्ध है. यह छूट पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर लागू है.

Wriddhiman Saha ने खरीदी नई BMW X7, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

टाटा नेक्सन दो इंजन विकल्पों के साथ आती है:

  • 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन: यह इंजन 120 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है.
  • 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन: यह इंजन 115 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है.

ट्रांसमिशन विकल्पों की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड एएमटी और 7-स्पीड डीसीए शामिल हैं. वहीं डीजल वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी का विकल्प मिलता है.

टाटा मोटर्स भी जल्द ही सनरूफ के साथ नेक्सन को लॉन्च करेगी

भारतीय कार बाजार में अब सनरूफ का चलन काफी बढ़ गया है. महिंद्रा की XUV 3XO, जो इस फीचर के साथ आने वाली पहली सब-4-मीटर एसयूवी है, को काफी बुकिंग मिली हैं. टाटा मोटर्स भी जल्द ही सनरूफ के साथ नेक्सन को लॉन्च करने वाली है.

Car Trending Features: कार के ये नए फीचर्स सफर को बनाते हैं सुहाना

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola