ePaper

Tata Altroz Racer हैचबैक को स्पोर्टी लुक में लाएगी टाटा

Updated at : 27 Mar 2024 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
Tata Altroz Racer हैचबैक को स्पोर्टी लुक में लाएगी टाटा

टाटा अल्ट्रोज रेसर हैचबैक कार. फोटो: सोशल मीडिया

Tata Altroz Racer: स्पोर्टी वर्जन हैचबैक कार में नेक्सन वाला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 120 पीएस की अधिकतम पावर और 170 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है.

विज्ञापन

Tata Altroz Racer: टाटा मोटर्स अपने हैचबैक कार अल्ट्रोज रेसर को अब स्पोर्टी वेरिएंट में लाने की तैयारी में जुट गई है. कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया था. मार्केट में इसका कॉन्सेप्ट डिजाइन और लुक सामने आने के बाद लोग बेसब्री से इसके आने का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि टाटा मोटर्स इस कार को जल्द ही मार्केट में लॉन्च करेगी. हालांकि, टाटा मोटर्स ने अभी तक इसकी लॉन्चिंग डेट को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह कार आने वाले हफ्तों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है.

टाटा अल्ट्रोज रेसर स्पोर्टी वर्जन का इंजन और ट्रांसमिशन

टाटा अल्ट्रोज रेसर स्पोर्टी वर्जन हैचबैक कार में नेक्सन वाला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 120 पीएस की अधिकतम पावर और 170 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इस इंजन के साथ इसमें केवल 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.

टाटा अल्ट्रोज रेसर स्पोर्टी वर्जन के फीचर्स

टाटा मोटर्स की अल्ट्रोज रेसर स्पोर्टी वर्जन हैचबैक कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग, सनरूफ और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स जा सकते हैं. इसके साथ ही, सवारियों की सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, आइएसोफिक्स चाइल्ड-सीट एंकर, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही इस कार में और भी सेफ्टी फीचर्स जोड़े जा सकते हैं.

टाटा अल्ट्रोज रेसर स्पोर्टी वर्जन के दाम और मुकाबला

एक्स-शोरूम में टाटा अल्ट्रोज रेसर स्पोर्टी वर्जन हैचबैक कार की कीमत 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. बाजार में आने के बाद इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई आई20 एन लाइन से होगा.

Also Read: Hero Pleasure Plus Xtec Sports बनेगा नंबर वन स्कूटर, खास फीचर्स से है लैस

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola