4322 रुपये में मिल रहा Kodak का 32 इंच टीवी; यहां है कीमत, फीचर्स और ऑफर्स की डीटेल्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 Jul 2023 3:33 PM
Cheap LED TV - सस्ते में स्मार्ट टीवी खरीदने का ऐसा मौका बहुत कम ही नजर आता है. यह डिस्काउंट ऑफर फ्लिपकार्ट की तरफ से दिया जा रहा है. कोडैक के जिस टीवी पर ऑफर की हम बात कर रहे हैं, वह एचडी रेडी एलईडी टीवी है और यह 32 इंच स्क्रीन साइज में आता है. आइए जानते हैं क्या है इस पर डील -
Cheap LED TV : सस्ते दाम पर अगर आप टीवी खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आप कम कीमत में 32 इंच एलईडी टीवी खरीद सकते हैं. कोडैक की एचडी रेडी एलईडी टीवी को सस्ते में खरीदने का यह ऑफर फ्लिपकार्ट पर मौजूद है. सस्ते में स्मार्ट टीवी खरीदने का ऐसा मौका बहुत कम ही नजर आता है. यह डिस्काउंट ऑफर फ्लिपकार्ट की तरफ से दिया जा रहा है. आइए जानते हैं क्या है इस पर डील –
Kodak 32 inch HD Ready LED TV Specification
कोडैक के जिस टीवी पर ऑफर की हम बात कर रहे हैं, वह एचडी रेडी एलईडी टीवी है और यह 32 इंच स्क्रीन साइज में आता है. इसका पिक्चर रेजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है. टीवी 20W साउंड आउटपुट सपोर्ट के साथ आता है. टीवी का रिफ्रेश रेट 60Hz है. फ्लिपकार्ट से कोडैक का टीवी खरीदने पर उसके इंस्टॉलेशन और डेमो की फ्री सुविधा दी जा रही है. अगर टीवी खराब हो जाता है, तो ऑन टाइम सपोर्ट को लेकर भी कंपनी प्रॉमिस करती है.
Also Read: Latest Smartphone: इस महीने लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स की ये रही लिस्ट, जानें खूबियां
कोडैक टीवी की कीमत और डिस्काउंट ऑफर
फ्लिपकार्ट के ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म पर कोडैक का 32 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है. इस टीवी का अधिकतम खुदरा मूल्य 15,999 रुपये है. ई – कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर यह टीवी 53 प्रतिशत की छूट के साथ मात्र 7,499 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है. इस टीवी की खरीद पर 3,177 रुपये का एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है.
वहीं, आप अगर यह टीवी एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं, तो इस पर 1,250 रुपये की छूट दी जा रही है. इस टीवी को 264 रुपये मंथली ईएमआई ऑप्शन पर खरीदा जा सकता है. कोडैक के इस टीवी की खरीद पर 1 साल की वारंटी दी जा रही है. इसके साथ ही, एक्सेसरीज पर 6 माह की वारंटी दी जा रही है. इसके साथ ही, टीवी की खरीद पर 10 दिनों की रिप्लेसमेंट पॉलिसी है. इसका मतलब ऑर्डर करने के बाद टीवी अगर आपके घर पर डिलीवर हो जाता है और यह आपको पसंद नहीं आता है, तो आप उसे 10 दिनों में वापस कर अपना पैसा वापस पा सकते हैं.
Also Read: Sasta Smartphone: 10 हजार से कम में आनेवाले ये स्मार्टफोन्स फीचर्स में हैं दमदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










