Durga Puja Offer: एक लाख के डाउनपेमेंट पर घर लाएं सस्ती और सुंदर SUV, ये है फाइनैंस स्कीम

Updated:
विज्ञापन

Nissan Magnite XE, XL, XV Executive, XV, XV Premium और XV जैसे 6 ट्रिम लेवल के कुल 26 वेरिएंट्स में आती है, जिनकी एक्स शोरूम कीमत 5.97 लाख रुपये से शुरू होकर 10.79 लाख रुपये तक जाती है. आप चाहें, तो इसे केवल एक लाख रुपये की डाउनपेमेंट पर घर ला सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

Nissan Magnite Loan EMI Down Payment: दुर्गा पूजा के मौके पर सस्ती एसयूवी खरीदने का प्लान है, तो आपके लिए निसान मैग्नाइट अच्छा ऑप्शन है. निसान मैग्नाइट भारत की सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जो अपने बेहतरीन लुक के साथ ही लेटेस्ट फीचर्स की वजह से डिमांड में है.

विज्ञापन
undefined

निसान मैग्नाइट XE, XL, XV Executive, XV, XV Premium और XV जैसे 6 ट्रिम लेवल के कुल 26 वेरिएंट्स में आती है, जिनकी एक्स शोरूम कीमत 5.97 लाख रुपये से शुरू होकर 10.79 लाख रुपये तक जाती है. आप चाहें, तो इसे केवल एक लाख रुपये की डाउनपेमेंट पर घर ला सकते हैं.

undefined

Nissan Magnite एसयूवी सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आती है. यह मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों तरह के ट्रांसमिशन ऑप्शन से लैस है. कई सारी मॉडर्न फीचर्स से लैस यह 5 सीटर एसयूवी 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज देती है. अब आइए जानते हैं निसान मैग्नाइट के फाइनैंस स्कीम के बारे में-

undefined

निसान मैग्नाइट एसयूवी के बेस मॉडल मैग्नाइट एक्सई की एक्स शोरूम कीमत 5.97 लाख रुपये और ऑन-रोड प्राइस 6,65,642 रुपये है. इस एसयूवी को आप बस एक लाख रुपये डाउनपेमेंट कर फाइनैंस करा सकते हैं. इसमें प्रॉसेसिंग फी के साथ ही ऑन रोड चार्ज और पहले महीने की किस्त भी शामिल है.

undefined

कार देखो ईएमआई कैलकुलेटर के अनुसार, इसके बाद आपको 5,65,642 रुपये का लोन मिलेगा. 5 साल के लिए अगर आप 9 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से लोन लेते हैं, तो अगले 5 साल तक के लिए आपकी हर महीने की ईएमआई 11,742 रुपये फिक्स होगी.

undefined

निसान मैग्नाइट का बेस वेरिएंट फाइनैंस कराने पर ऊपर बतायी गई शर्तों के अनुसार, लगभग 1.39 लाख रुपये का ब्याज लग जाएगा. निसान मैग्नाइट एसयूवी खरीदने से पहले नजदीकी निसान शोरूम पर जाकर कार लोन और ईएमआई डीटेल्स जरूर चेक कर लें. यहां कुछ अंतर नजर आ सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola