ePaper

KOMAKI के इस इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक के क्या कहने, सिंगल चार्ज में 250km की रेंज...कीमत मात्र...

Updated at : 15 May 2024 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
Komaki-Ranger

Komaki-Ranger

KOMAKI Ranger: इलेक्ट्रिक बाइक का क्रेज तेजी से आगे बढ़ रहा है. KOMAKI की क्रूजर बाइक रेंजर इनदिनों अपने शानदार लुक और बेहतरीन रेंज को लेकर कर चर्चा में, इस बाइक कीमत बेहद कम है और रेंज की बात रेन तो ये सिंगल चार्ज में 250km की दूरी तय कर लेती है.

विज्ञापन

KOMAKI Ranger एक इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक है जो अपने शानदार लुक और बेहतरीन फीचर्स की वजह से सुर्खियों में है बहुत जल्द भारतीय सड़कों पर धूम मचाते हुए नजर आएगी.

Also Read: Hero Electric, Okinawa और Bengling पर गिरेगी गाज, FAME सब्सिडी में धोखाधड़ी का आरोप

KOMAKI Ranger Powertrain/Range

KOMAKI Ranger XP में 4.32 kWh की लिथियम-आयन बैटरी और 4 kW का इलेक्ट्रिक मोटर है. यह मोटर 90-100 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड और 250 किमी की रेंज प्रदान करता है. वहीं एक अलग वेरिएंट KOMAKI Ranger XE की रेंज सिंगल चार्ज में 160km है.

Also Read: पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल क्यों है खतरनाक?

KOMAKI Ranger Design

रेंजर में एक क्लासिक क्रूजर डिजाइन है जिसमें लंबा व्हीलबेस, लो-स्लंग सीट और चौड़े हैंडलबार हैं. यह आरामदायक सवारी के लिए डिज़ाइन किया गया है.

KOMAKI Ranger Features

रेंजर में LED हेडलाइट, LED टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, और मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स हैं. 2024 मॉडल में कुछ नए फीचर्स जोड़े जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS)
  • ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS)
  • रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम में सुधार
  • मोबाइल ऐप में नए फीचर

KOMAKI Ranger Price

कीमत की बात करें तो KOMAKI Ranger XP की कीमत ₹1.85 लाख (एक्स-शोरूम) है. वहीं KOMAKI Ranger XE की कीमत 1.64 लाख है.

Also Read: Holi 2024: होली में रंग, गुलाल और मिट्टी से अपनी कार को कैसे बचाएं?

KOMAKI Ranger Rivals

कोमाकी रेंजर का मुकाबला Revolt RV400, Hero Electric AE-47, और Okinawa Cruiser से है.

Also Read: Suzuki Flying Car का इंतजार खत्म, 15 मिनट में 15 किलोमीटर की दूरी करेगी तय

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola