Bajaj ने डेट किया कन्फर्म, जून में लॉन्च होगी दुनिया की पहली CNG Bike

Updated:
विज्ञापन
Bajaj ने डेट किया कन्फर्म, जून में लॉन्च होगी दुनिया की पहली CNG Bike

जून में दुनिया की पहली सीएनजी बाइक लॉन्च करेगी बजाज ऑटो. फोटो: सोशल मीडिया

Bajaj CNG Bike: बजाज ऑटो दुनिया की पहली सीएनजी बाइक को बाजार में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. दुनिया की पहली सीएनजी बाइक की खासियत यह होगी कि यह पर्यावरण के अनुकूल होगी.

विज्ञापन

Bajaj CNG Bike: भारत की वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने यह कन्फर्म कर दिया है कि वह दुनिया की सबसे पहली सीएनजी बाइक को कब बाजार में उतारेगी. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वाहन निर्माता कंपनी बजाज जून 2024 में सीएनजी बाइक को बाजार में लॉन्च करेगी. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दाम रेग्युलर पेट्रोल इंजन बाइक से करीब 10-15 हजार रुपये अधिक हो सकता है.

जून में लॉन्च होगी Bajaj CNG Bike

वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो दुनिया की पहली सीएनजी बाइक को बाजार में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. भारतीय सड़कों पर इसकी टेस्टिंग भी की जा रही है. इस दौरान इसे कई बार स्पॉट भी किया गया है. कंपनी इस बाइक को जून 2024 में लॉन्च करेगी. इसके स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि यह बाइक लंबी फ्लैट सीट के साथ बुनियादी फीचर्स से लैस है. बजाज की यह सीएनजी बाइक कंपनी की रेग्युलर बाइक्स की ही तरह होगी. इसमें 110सीसी या 125सीसी का इंजन दिया जा सकता है.

Bajaj CNG Bike में खास है फ्यूल टैंक

दुनिया की पहली सीएनजी बाइक की खासियत यह होगी कि यह पर्यावरण के अनुकूल होगी. यह कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के साथ-साथ पेट्रोल से भी चलेगी. कंपनी को उम्मीद है कि यह नई सीएनजी बाइक माइलेज से ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी. सीएनजी तकनीक से लैस इस बाइक में काफी बदलाव किए गए हैं. सीएनजी और पेट्रोल से चलने वाली इस बाइक में एक खास टैंक लगाया गया है.

5000 करोड़ रुपये निवेश करेगी बजाज ऑटो

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बजाज ऑटो स्वच्छ ईंधन वाली मोटरसाइकिल की खास सीरीज पेश करेगी. कंपनी की इस योजना के तहत सीएनजी बाइक का पहला मॉडल है. इसके साथ-साथ कंपनी ने ऐलान किया है कि अगले पांच साल में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कंपनी 5,000 करोड़ का निवेश भी करेगी.

Also Read: BMW iX xDrive50 कार है या सैटेलाइट… फुल चार्ज में 635 km रेंज

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola