Apple WWDC23 : ऐपल ने लॉन्च किया MacBook Air, 15.3 इंच की स्क्रीन, मिलेगी 18 घंटे की बैटरी लाइफ

Updated:
विज्ञापन
Apple WWDC23 : ऐपल ने लॉन्च किया MacBook Air, 15.3 इंच की स्क्रीन, मिलेगी 18 घंटे की बैटरी लाइफ

Apple का दावा है कि 15-inch MacBook Air में 25 फीसदी ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है और बैटरी लाइफ 50 फीसदी ज्यादा है. इसके साथ ही यह 40 फीसदी पतला भी है.

विज्ञापन

Apple WWDC23 : ऐपल ने अपने सालाना इवेंट में नये मैकबुक एयर (15-inch MacBook Air) से पर्दा हटा दिया है. यह मैकबुक 15.3 इंच का है. इसकी बैटरी लाइफ 18 घंटे होगी. परफॉर्मेंस के मोर्चे पर इसमें कई सुधार किये गए हैं. कंपनी का दावा है कि इसमें 25 फीसदी ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है और बैटरी लाइफ 50 फीसदी ज्यादा है. इसके साथ ही यह 40 फीसदी पतला भी है.

MacBook Air 15 Features

  • ऐपल के इस नये लैपटॉप के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 15.3 इंच का लिक्‍विड रेटिना डिस्‍प्‍ले मिलता है. वहीं, इसमें 500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है.

  • ऐपल का दावा है कि इस रेंज के पीसी लैपटॉप की तुलना में मैकबुक एयर का रेजॉल्यूशन दोगुना और ब्राइटनेस 25 प्रतिशत ज्यादा है.

  • वीडियो काॅलिंग के लिए इसमें 1080 पिक्सल कैमरा दिया गया है. इससे बेहतर यूजर एक्सपीरिएंस मिलेगा.

  • इसमें मैगसेफ चार्जिंग, 6K एक्सटर्नल डिस्प्ले, कनेक्टिंग एक्सेसरीज के लिए दो थंडरबोल्ट पोर्ट्स और 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलता है.

  • मैकबुक एयर 15-इंच में 6 स्‍पीकर दिये गए हैं, जो इमर्सिव ऑडियो देते हैं. एम2 चिप से लैस इस मैकबुक की स्टोरेज क्षमता 24GB तक की है.

  • ऐपल ने इसे i7 प्रॉसेसर से भी 2 गुना तेज बताया है. वहीं, इसे आईफोन के साथ पेयर कर आसानी से काम किया जा सकता है.

  • 15 इंच के मैकबुक एयर में 2टीबी तक स्‍टोरेज मौजूद है. यह टच आईडी और मैजिक कीबोर्ड की खूबियों से भी लैस है.

  • मैकबुक एयर 15-इंच की बैटरी लाइफ 18 घंटों तक की है.

Also Read: WWDC 2023 में Apple ने उठाया Vision Pro से पर्दा, जानें क्या है यह और क्यों कहा जा रहा है भविष्य का कंप्यूटर
MacBook Air 15 Price & Availability

मैकबुक एयर 15-इंच अमेरिका में कीमत 1299 डॉलर से शुरू होगी है और यह मिडनाइट, स्टारलाइट, स्पेस ग्रे और सिल्वर फिनिश में उपलब्ध होगा. भारत में इसकी कीमत 1,34,900 रुपये होगी. मैकबुक एयर 15 इंच को apple.com/in/store वेबसाइट के जरिये ऑर्डर किया जा सकता है. ग्राहकों को इसकी डिलीवरी 13 जून से मिलने लगेगी.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola