Google Pay ने यूजर्स के लिए पेश की खास सुविधा, अब बिना डेबिट कार्ड के भी कर सकेंगे UPI Payment

Google Pay introduces Aadhaar based UPI activation - गूगल पे ने अब एक नया फीचर पेश कर दिया है. गूगल पे पर आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन की शुरुआत की गयी है.

यूपीआइ ने लोगों की आदत ऐसे बदली है कि अब पॉकेट में कैश रखना ही बंद हो गया है. डिजिटल भुगतान सेवा मंच गूगल पे ने ऐप पर आधार कार्ड का उपयोग कर यूपीआई सेवा शुरू करने का अतिरिक्त फीचर शुरू किया है.

इस सेवा के तहत गूगल पे उपयोगकर्ता बिना डेबिट कार्ड के यूपीआई पिन बना सकेगा. हालांकि उपयोगकर्ता इस सेवा का फायदा सिर्फ तभी उठा सकेगा जब उसका मोबाइल फोन नंबर, बैंक खाता और आधार नंबर आपस में जुड़े होंगे.

गूगल पे ने बताया, आधार पर आधारित यूपीआई सेवा से गूगल पे उपयोगकर्ता बिना डेबिट कार्ड के यूपीआई पिन बना सकेंगे. कंपनी ने यह आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी है.

जैसा कि यूपीआई के करोड़ों भारतीय उपयोगकर्ता हैं, इससे कई और उपयोगकर्ताओं को यूपीआई आईडी बनाने और उन्हें डिजिटल भुगतान करने में सक्षम बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

गूगल पे डेबिट कार्ड और आधार नंबर का इस्तेमाल करने के बाद खाते को सक्रिय कर देगा. उपयोगकर्ता को इनमें से किसी एक विकल्प को चुनना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




