ePaper

कल लॉन्च होगी 2023 Mercedes-Benz GLC, तस्वीरें देख कर आप भी रह जाएंगे दंग

Updated at : 08 Aug 2023 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
कल लॉन्च होगी 2023 Mercedes-Benz GLC, तस्वीरें देख कर आप भी रह जाएंगे दंग

2023 Mercedes Benz GLC will be launched on August 9 मर्सिडीज -बेंज जीएलसी को 1.5 लाख रुपये की टोकन राशि पर बुक किया जा सकता है, इसे 9 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. मर्सिडीज इस एसयूवी की कीमत 60 लाख रुपये से शुरू कर सकती है. GLC को दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा GLC 300 4MATIC और GLC 220d 4MATIC.

विज्ञापन
undefined

मर्सिडीज-बेंज 9 अगस्त को को अपनी नई जीएलसी लॉन्च करेगी. जिसे कंपनी के लिए इस साल की सबसे महत्वपूर्ण लॉन्चिग माना जा रहा है. क्योंकि जीएलसी इसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है.

undefined

नई जेनरेशन GLC की लंबाई 60 मिमी से बढ़कर 4716 मिमी कर दी गई है, साथ ही व्हीलबेस भी 15 मिमी तक बढ़ाया गया है. देश की सडकों को देखते हुए इसके ग्राउंड क्लीयरेंस में भी 20 मिमी की बढ़ोतरी हुई है. इसमें नए 19 इंच के 5-स्पोक अलॉय व्हील भी हैं.

undefined

इसमें रियर सनब्लाइंड, एक 15 स्पीकर 3डी बर्मेस्टर ऑडियो सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, 7 एयरबैग, एक्टिव लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पोर्ट असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा भी मौजूद हैं.

undefined

इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एक समर्पित डिस्प्ले के साथ एक ऑफरोड पैकेज भी है, साथ ही ट्रांसपेरेंट बोनट के साथ लाइव वीडियो फीड की सुविधा भी है, जो टायर की सही स्थिति जानने के साथ के लिए 8 किमी/घंटा तक काम काम करने में सक्षम है.

undefined

केबिन की बात करें तो, ड्राइवर की ओर झुका हुआ एक नया 11.9 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है. जबकि नई जीएलसी में ओटीए अपडेट के साथ MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऐप्स, नेचुरल वॉयस रिकग्निशन जैसे कई फीचर्स मिलते हैं.

undefined

जीएलसी रेंज में 4मैटिक के साथ GLC 300 पेट्रोल और 48V इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर टेक्नोलॉजी शामिल है, जो 200 nm और 23 bh से लेकर 258 bhp और 400 nm तक इलेक्ट्रिक बूस्ट करने का काम करता है, जीएलसी पेट्रोल पर 14.72 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देगी, जबकि इसी सिस्टम के साथ जीएलसी डीजल का माइलेज 19.47kmpl है.

Also Read: PHOTOS: भारत की 5 सबसे खतरनाक सड़कें, जहां ड्राइविंग करना यानी ‘जान की बाजी लगाना’!
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola