ePaper

यामाहा ने कहा, बीएस-6 नियमों के अनुपालन से दोपहिया वाहनों के 10-15 प्रतिशत तक बढ़ेंगे दाम

Updated at : 13 Aug 2019 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
यामाहा ने कहा, बीएस-6 नियमों के अनुपालन से दोपहिया वाहनों के 10-15 प्रतिशत तक बढ़ेंगे दाम

नयी दिल्ली : इंडिया यामाहा मोटर (आईवाईएम) ने कहा कि बीएस-6 उत्सर्जन नियमों का अनुपालन करने से स्थानीय स्तर पर विनिर्मित दोपहिया वाहनों के दाम 10 से 15 फीसदी बढ़ सकते हैं. कंपनी के मंगलवार को कहा कि वह चरणबद्ध तरह से बीएस-6 मानकों के अनुरूप मोटरसाइकिलों और स्कूटरों में बदलाव करेगी. मोटरसाइकिल के लिए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंडिया यामाहा मोटर (आईवाईएम) ने कहा कि बीएस-6 उत्सर्जन नियमों का अनुपालन करने से स्थानीय स्तर पर विनिर्मित दोपहिया वाहनों के दाम 10 से 15 फीसदी बढ़ सकते हैं. कंपनी के मंगलवार को कहा कि वह चरणबद्ध तरह से बीएस-6 मानकों के अनुरूप मोटरसाइकिलों और स्कूटरों में बदलाव करेगी. मोटरसाइकिल के लिए यह प्रक्रिया नवबंर, 2019 और स्क्टूर के लिए जनवरी, 2020 से शुरू होगी.

इसे भी देखें : दोपहिया वाहन में भारी छूट, जानिये कौन सी कंपनी दे रही है कैसा ऑफर

यामाहा मोटर ने बयान में कहा कि यामाहा की टीम कंपनी की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए काम कर रही है. संभावना है कि यामाहा की बीएस-6 वाली मोटरसाइकिल और स्कूटर बाजार में अप्रैल, 2020 से पहले आ जायेंगे. कंपनी ने कहा कि उत्पादन लागत में वृद्धि होने से दोपहिया वाहनों की कीमतें में 10 से 15 फीसदी के बीच वृद्धि होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola