Maruti-Suzuki ने लॉन्च की पॉपुलर बलेनो का अपडेट मॉडल, कीमत से 5.4 लाख रुपये से और ढेर सारी खूबियां...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2019 4:33 PM
नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति-सुजुकी इंडिया ने सोमवार को अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक बलेनो का नया अपडेट मॉडल लॉन्च किया है. कंपनी की ओर से इसकी कीमत 5.4 लाख रुपये से 8.77 लाख रुपये रखी गयी है. नयी बलेनो में स्पोर्टी फ्रंट ग्रिल है और स्टांस अधिक चौड़ा है. साथ […]
नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति-सुजुकी इंडिया ने सोमवार को अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक बलेनो का नया अपडेट मॉडल लॉन्च किया है. कंपनी की ओर से इसकी कीमत 5.4 लाख रुपये से 8.77 लाख रुपये रखी गयी है. नयी बलेनो में स्पोर्टी फ्रंट ग्रिल है और स्टांस अधिक चौड़ा है. साथ ही, इसमें नयी इन्फोटेनमेंट प्रणाली के साथ रियल पार्किंग कैमरा इंटिग्रेशन, लाइव ट्रैफिक और वाहन सूचना के साथ नेविगेशन प्रणाली की खूबियां है.
इसे भी पढ़ें : मारुति ने पेश की Baleno हैचबैक, कीमत 4.99 लाख
मारुति-सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) आरएस कल्सी ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य उपभोक्ता हैं. इस नयी बलेनो के साथ बलेनो की ब्रांड पहचान और बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि प्रीमियम हैचबैक खंड में बलेनो हमारे लिए काफी सफल मॉडल रहा है. कल्सी ने कहा कि हाल में बलेनो ने सिर्फ 38 महीने में पांच लाख की बिक्री का रिकॉर्ड आंकड़ा हासिल किया है.
उन्होंने कहा कि बलेनो 1.2 लीटर के पेट्रोल और 1.3 लीटर के डीजल इंजन मॉडल में उपलब्ध होगी. पेट्रोल संस्करण का दाम 5.4 लाख से 7.45 लाख रुपये है. वहीं, आटोमैटिक ट्रांसमिशन मॉडल की कीमत 7.48 लाख से 8.77 लाख रुपये होगी.
उन्होंने कहा कि डीजल मॉडल सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प में उपलब्ध होगी. इसकी कीमत 6.6 लाख से 8.6 लाख रुपये होगी. सभी दाम दिल्ली शोरूम पर आधारित हैं. कंपनी ने कहा कि नयी बलेनो में कई सुरक्षा खूबियां मसलन ड्यूल एयरबैग्स, एंटी ब्रेकिंग प्रणाली, इलेक्ट्रानिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन आदि उपलब्ध हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










