Rs 4,444 में लॉन्च हुआ चेहरा देखकर खुलनेवाला यह स्मार्टफोन

Updated at : 05 Jan 2019 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
Rs 4,444 में लॉन्च हुआ चेहरा देखकर खुलनेवाला यह स्मार्टफोन

अगर आप कम बजट में दमदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. स्मार्टफोनबनानेवालीभारतीय कंपनी लावा के ब्रांड जोलो ने घरेलू मोबाइल बाजार में एक नया स्मार्टफोन Xolo Era 4X लॉन्च किया है. Xolo Era 4X के फीचर्स की बात करें, तो यह फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के […]

विज्ञापन

अगर आप कम बजट में दमदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. स्मार्टफोनबनानेवालीभारतीय कंपनी लावा के ब्रांड जोलो ने घरेलू मोबाइल बाजार में एक नया स्मार्टफोन Xolo Era 4X लॉन्च किया है.

Xolo Era 4X के फीचर्स की बात करें, तो यह फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा फेस अनलॉक से भी लैस है. फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट है.

फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा. इसके साथ ही, फोन में 3000mAh की बैटरी भी दी गयी है. इस फोन की कीमत 4,444 रुपये है.

जोलो के इस नये स्मार्टफोन की बिक्री अमेजन इंडिया से 9 जनवरी से शुरू होगी. कंपनी इस फोन के साथ 30 दिनों का मनी बैक ऑफर भी दे रही है. इसका मतलब यह कि आप इस फोन की खरीदी के 30 दिन के अंदर इसे वापस भी कर सकते हैं और बदले में पूरे वापस.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola