Facebook कर रहा है Messanger App को सरल बनाने पर काम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2018 11:01 AM
सैन फ्रांसिस्को: फेसबुक ने घोषणा की है कि कंपनी अपने मैसेंजर स्मार्टफोन ऐप को आसान बनाने के लिए काम करेगी. अब यह सोशल नेटवर्किंग साइट अपने वर्जन को दोबारा डिजाइन कर रही है. अब इसमें नौ टैब की जगह तीन टैब होंगे. फेसबुक का कहना है कि मैसेंजर ऐप के लांच होने के सात साल […]
सैन फ्रांसिस्को: फेसबुक ने घोषणा की है कि कंपनी अपने मैसेंजर स्मार्टफोन ऐप को आसान बनाने के लिए काम करेगी. अब यह सोशल नेटवर्किंग साइट अपने वर्जन को दोबारा डिजाइन कर रही है. अब इसमें नौ टैब की जगह तीन टैब होंगे.
फेसबुक का कहना है कि मैसेंजर ऐप के लांच होने के सात साल बाद फेसबुक फिर से अपने मूल डिजाइन की ओर जा रहा है.
मैसेंजर के प्रमुख स्टान चुडनोवस्की ने मंगलवार को बताया, ‘हम एक फीचर के बाद दूसरा फीचर बनाते हैं. ये सभी जमा होते जा रहे हैं.’
उन्होंने बताया कि यह अब सिर्फ एक सामान्य मैसेंजर ऐप नहीं है, लोग इससे वीडियो कॉल, पैसे भेजने का काम सहित अन्य चीजें कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










