ePaper

Asia Cup 2022: अब भी फाइनल खेल सकती है टीम इंडिया, जानें कैसे होगा संभव

Updated at : 07 Sep 2022 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2022: अब भी फाइनल खेल सकती है टीम इंडिया, जानें कैसे होगा संभव

**EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @Jaspritbumrah93 ON SUNDAY, AUG. 28, 2022** Dubai: Indian bowler Hardik Pandya celebrates with teammate Dinesh Karthik after a wicket during the Asia Cup 2022 cricket match between India and Pakistan, at Dubai International Cricket Stadium, UAE. India won by 5 wickets. (PTI Photo)(PTI08_29_2022_000004B)

लगातार दो हार के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम के पास अभी भी फाइनल में पहुंचने का मौका है. वहीं 7 सितंबर को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.

विज्ञापन

एशिया कप (Asia Cup 2022) टी20 की गत चौंपियन टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर है. सुपर 4 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान से मिली हार के बाद मंगलवार को दूसरे मैच में भी भारत को श्रीलंका के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. लगातार दो हार के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम के पास अभी भी फाइनल में पहुंचने का मौका है, लेकिन इसके लिए उसे श्रीलंका और अफगानिस्तान के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. आइए जानते हैं किन समीकरणों के साथ भारत खेल सकता है एशिया कप का फाइनल.

अफगानिस्तान के जीत पर निर्भर भारत

हालांकि, अब एशिया कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं हो सकता. वहीं बुधवार यानी 7 सितंबर को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के बाद टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ हो सकता है. यदि इस मैच में अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान को हरा देती है तो भारत के लिए फाइनल में पहुंचने की संभावना बन सकती है.

Also Read: IND vs SL: श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया,फाइनल में पहुंचने की टीम इंडिया की उम्मीदों पर फिरा पानी
अफगानिस्तान को देना होगा बंड़े अंतर से मात

इसके बाद 8 सितंबर को सुपर 4 मुकाबले में भारत की टक्कर अफगानिस्तान की टीम से होगी. टीम इंडिया को यह मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा क्योंकि उसके लिए अब नेट रनरेट का सवाल बेहद अहम हो चुका है. बता दें कि एशिया कप में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत बेहद शानदार तरीके से किया था. भारत ने ग्रुप चरण के मुकाबले में पाकिस्तान और हांगकांग को हराकर सुपर 4 में जगह बनाई थी. लेकिन सुपर 4 चरण में भारत को पाकिस्तान और श्रीलंका के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी.

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के जीत से होगा रास्ता साफ

वहीं 9 सितंबर को होने वाले मुकाबले में भी श्रीलंका को पाकिस्तान को मात देनी होगी. अगर श्रीलंका 9 सितंबर को पाकिस्तान को हरा देता है और भारत का नेट रन रेट पाकिस्तान और अफगानिस्तान से ज्यादा रहता है तो वह फाइनल में पहुंच सकता है. हालांकि ऐसा होने की संभावना बेहद कम है. लेकिन ऐसा होता है तो भारत के लिए फाइनल का रास्ता साफ हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola