IND vs AFG: एशिया कप में आज अफगानिस्तान का सामना करेगी टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2022 1:37 PM
एशिया कप 2022 के सुपर 4 में गुरुवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जायेगा. दोनों ही टीमों का ये आखिरी मैच दुबई में होगा. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका से हार चुकी टीम इंडिया इस मुकाबले में लाज बचाने उतरेगी.
एशिया कप (Asia Cup 2022) में आज भारत का मुकाबला अफगानिस्तान की टीम से होगा. दोनों ही टीमें सुपर 4 के अपने पहले दो मुकाबलों को हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. भारत और अफगानिस्तान आज अपना-अपना आखिरी मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी. यह मैच दुबई में भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट से खेला जायेगा. ऐसे में दोनों टीमें यह मैच जीतकर अपना आत्मविश्वास बचाना चाहेगी. वहीं इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम में कई बदलाव कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं क्या होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI.
आज के प्लेइंग इलेवन में दीपक हुड्डा की जगह दिनेश कार्तिक या अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है. अक्षर पटेल टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं जिससे टीम को 6ठें गेंदबाज का विकल्प मिलेगा. वहीं भुवनेश्वर कुमार की जगह दीपक चाहर की टीम में शामिल हो सकते हैं. भुवनेश्वर कुमार अबतक टीम के लिए महंगे पड़े हैं. भुवनेश्वर श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ काफी रन लुटाये थे. वहीं हार्दिक पांड्या को भी टीम में शामिल किया जा सकता है.
Also Read: Asia Cup 2022: हार के बाद फूटा अफगानी फैंस का गुस्सा, पाकिस्तानियों की कर दी कुटाई, देखें वीडियो
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर ज्यादातर चेज करने वाली टीम ने मैच जीते हैं. वहीं यह पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छा माना जाता है. यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेना सही रहेगा. पिच से शुरुआत में गेंदबाजों को अच्छी मदद मिल सकती है. पहले खेलने वाली टीम को जीतने के लिए 180 के करीब रन बनानी होगी.
भारत-अफगानिस्तान मैच के दिन दुबई का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. जबकि ह्यूमिडिटी 43 प्रतिशत होगी. वहीं 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. मौसम विभाग के अनुसार, खेल के दौरान बारिश के कोई आसार नहीं है. ऐसे में मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होगा.
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दीपक हूडा, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह
मोहम्मद नबी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, हजरातुल्लाह जजाई, इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, अज्मतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब-उर-रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










