अनुब्रत मंडल की गैरहाजिरी में बीरभूम जिले से तृणमूल कांग्रेस आगामी पंचायत चुनाव का भरेगी हुंकार

Published by : Shinki Singh Updated At : 02 Dec 2022 12:40 PM

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आज से मल्लारपुर में तृणमूल कांग्रेस आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए हुंकार भरेगी. मल्लारपुर में तृणमूल द्वारा आयोजित जनसभा को लेकर अंतिम तैयारी पूरी कर ली गई है. मुख्य वक्ता के रूप में तृणमूल की जुझारू सांसद महुआ मैत्रा और देवांशु भट्टाचार्य उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में गौ तस्करी मामले में सीबीआई और ईडी द्वारा गिरफ्तार जिला तृणमूल पार्टी अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के गैर हाजिरी में शुक्रवार यानी आज जिले के मल्लारपुर में तृणमूल कांग्रेस आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए हुंकार भरेगी. मल्लारपुर में तृणमूल द्वारा आयोजित जनसभा को लेकर अंतिम तैयारी पूरी कर ली गई है. मुख्य वक्ता के रूप में तृणमूल की जुझारू सांसद महुआ मैत्रा और देवांशु भट्टाचार्य उपस्थित रहेंगे.

मयूरेश्वर विधानसभा के मल्लारपुर को ही तृणमूल ने क्यों चुना

भाजपा नेता दूधकुमार मंडल के मयूरेश्वर विधानसभा के मल्लारपुर को ही तृणमूल ने क्यों चुना इसके दो कारण हैं. 2019 के लोकसभा को देखते हुए इस विधानसभा में बोलपुर से तृणमूल सांसद असित मल हार गए थे. उन्हें 85,501 वोट मिले थे. बीजेपी प्रत्याशी राम प्रसाद दास को 87,260 वोट मिले थे. करीब 1759 वोट भाजपा का ज्यादा था. उसके बाद बीरभूम तृणमूल के जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल ने इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया था. जिनके प्रभाव में दूधकुमार मंडल लगभग घर में ही सिमट कर रह गए थे. लेकिन अनुब्रत मंडल के जेल जाने से भाजपा ने हाल ही में एक बार फिर भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में पंचायत चुनाव को देखते हुए जनसभा कर तृणमूल को ललकारा था.

तृणमूल मल्लारपुर की बैठक से एकता की तस्वीर पेश करना चाहती है 

बताया जाता है की वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल प्रत्याशी अभिजीत राय इसी केंद्र से जीते थे. उन्हें 1 लाख 425 वोट मिले थे .लगभग 50.36 प्रतिशत .वहीं बीजेपी प्रत्याशियों को 88,350 यानी 44.30 फीसदी वोट मिला था. वही गत त्रिस्तर ग्राम पंचायत चुनाव में जिले की कुल 2247 सीटे है. जिनमे निर्विरोध 1967 सीटें जीती, जबकि चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस-2172, भाजपा-63, वाम-6, कांग्रेस-1, निर्दलीय-4 ने जीत दर्ज की. वही पंचायत समिति- कुल सीटें 465, निर्विरोध जीतीं- 162, तृणमूल- 456, भाजपा- 8, वाम 1 पाया था. तृणमूल मल्लारपुर की बैठक से उस एकता की तस्वीर पेश करना चाहती है. इसलिए सत्ता पक्ष ने मल्लारपुर बैठक और जनसभा को लेकर तैयारी कर ली है. आज एक ही मंच पर जिले भर के तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की उपस्थिति रहने की बात है इसके साथ यह भी देखना है की इस जनसभा मंच से क्या निकल कर आता है यह एक बड़ा सवाल है?

रिपोर्ट : मुकेश तिवारी पानागढ़

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola