West Bengal : पुरुलिया में हुआ बड़ा हादसा, स्कूल बस पलटने से 35 छात्र हुए घायल, 11 छात्रों की हालत गंभीर

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बंदवान में एक निजी स्कूल की बस पलटने से 35 छात्र घायल हो गये.अचानक से बस ने नियंत्रण खो दिया जिसके कारण इतनी बड़ी घटना घटी .हादसे के बाद आस पास के लोग बचाव के लिए आए.
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बंदवान में एक निजी स्कूल की बस पलटने से 35 छात्र घायल हो गये. घायलों को पहले बंदवान स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वहां इलाज के बाद 24 छात्रों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें छोड़ दिया गया. हालांकि, 11 छात्रों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए झारखंड के जमशेदपुर के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया है .स्थानीय सूत्रों के अनुसार बंदवान कुचिया रोड के आसपास के विभिन्न गांवों से स्कूली छात्र वालपहाड़ स्कूल जा रहे थे. रास्ते में बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई. जिसके कारण बस नियंत्रण खो बैठा और पलट गया.
Also Read: West Bengal : मुख्यमंत्री ने कहा वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं करें चेक, बंगाल में एनआरसी नहीं होगी लागूJamshedpur, Jharkhand | Several school students injured after a school bus overturned in the Bhalupahadi area of Bardhaman, Bengal near the Jharkhand border. Further details awaited. pic.twitter.com/rIEXvW3JvA
— ANI (@ANI) November 23, 2022
अचानक से बस ने नियंत्रण खो दिया जिसके कारण इतनी बड़ी घटना घटी .हादसे के बाद आस पास के लोग बचाव के लिए आए. छात्रों को बस से निकालने का कार्य शुरु किया गया. इसके बाद पुलिस भी मौके पर आ गई .पुलिस ने यह जांच शुरू कर दी है कि हादसा कैसे और क्यों हुआ. हालांकि घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है.घटना के मद्देनजर उनका कहना था कि इतने सारे छात्रों को एक बस में ले जाया जा रहा है, इसकी पहले से जांच क्यों नहीं की गई कि यह सही है या नहीं.
Also Read: West Bengal : विधानसभा में विधेयक हुआ पास, अब बिल्डिंग प्लान की मंजूरी होगी 15 दिनों मेंस्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरह की यांत्रिक खराबी वाली बस में छात्रों को क्यों ले जाया जा रहा था . पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है. घायल छात्रों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना के बाद से अभिभावक अपने बच्चों को देखने के लिए अस्पताल पहुंच गए. इस घटना को लेकर अभिभावकों ने रोष व्यक्त किया है. अब भी 11 छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Also Read: पश्चिम बंगाल : कालना में युवक की हत्या के मामले में अभियुक्त को आजीवन कारवास की सजारिपोर्ट : मुकेश तिवारी पानागढ़
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




