West Bengal : पानागढ़ में ट्रेन की चपेट में आकर रेलवे के पूर्व कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2022 12:39 PM
पश्चिम बंगाल के आसनसोल रेल मंडल के तहत पानागढ़ रेलवे स्टेशन संलग्न 103 नंबर रेल फाटक के पास शुक्रवार की सुबह पूर्व रेलकर्मी सुकुमार नाथ की ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद रेल फाटक पर लोगों का आवागमन कुछ देर के लिए बाधित कर दिया गया.
पश्चिम बंगाल के आसनसोल रेल मंडल के तहत पानागढ़ रेलवे स्टेशन संलग्न 103 नंबर रेल फाटक के पास शुक्रवार की सुबह पूर्व रेलकर्मी सुकुमार नाथ की ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद रेल फाटक पर लोगों का आवागमन कुछ देर के लिए बाधित कर दिया गया. मौके वारदात पर आरपीएफ ने पहुंचकर परिस्थिति को नियंत्रित किया. कुछ देर बाद जीआरपी भी घटनास्थल पर पहुंच गई.
Also Read: आसनसोल में TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के लापता होने के पोस्टर लगे, ये है वजह…
पूर्व रेलकर्मी सुकुमार नाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. रेल पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रेलकर्मी सुकुमार नाथ को पानागढ़ रेल पार टंकी तला इलाके का रहने वाला था . प्रत्यक्षदर्शियों तथा रेल पुलिस ने बताया कि आज सुबह सुकुमार नाथ पानागढ़ बाजार फूल माला खरीदने के लिए जा रहे थे. इस दौरान रेल लाइन पार करने के क्रम में बर्दवान आसनसोल अप लोकल ( पैसेंजर ) ट्रेन की चपेट में आने से सुकुमार नाथ की दर्दनाक मौत हो गई.
घटना की खबर मिलते ही आरपीएफ मौके वारदात पर पहुंची . पानागढ़ आरपीएफ पोस्ट के वरिष्ठ निरीक्षक पीके दास मौके वारदात पर उपस्थित हुए. दुर्गापुर जीआरपी को सूचना दी गई.जीआरपी भी मौके वारदात पर थोड़ी देर बाद पहुंची. शव का मुआयना किया गया तथा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना को लेकर जीआरपी मामले की तहकीकात में जुट गई है. मृतक के पॉकेट से पूर्व रेलकर्मी का पेंशनर आईडी कार्ड बरामद किया गया है . मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है. आरपीएफ का कहना है कि रेलवे की ओर से लोगों को जागरुक किया जाता है कि रेलवे ट्रेक को पार ना करें लेकिन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते है. इस तरह की घटना लोगों की लापरवाही की वजह से भी होता है हालांकि घटना की जांच की जा रही है.
रिपोर्ट : मुकेश तिवारी, आसनसोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










