ePaper

गौ तस्करी मामले में राज्य के पांच आइपीएस अधिकारियों से ईडी जल्द कर सकती है पूछताछ

Updated at : 28 Nov 2022 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
गौ तस्करी मामले में राज्य के पांच आइपीएस अधिकारियों से ईडी जल्द कर सकती है पूछताछ

पश्चिम बंगाल में मवेशी तस्करी के जरिये हुई वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही ईडी की टीम अब राज्य के पांच आइपीएस अधिकारियों से जल्द ही पूछताछ करने की तैयारी कर रही है. अधिकारी यह जानना चाहते हैं कि क्या उनके कार्यकाल में तस्करी से संबंधित कुछ भी मामला पहले सामने आया था.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में मवेशी तस्करी के जरिये हुई वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम अब राज्य के पांच आइपीएस अधिकारियों से जल्द ही पूछताछ करने की तैयारी कर रही है. ईडी सूत्र बताते हैं कि दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में ही इन पांच आइपीएस अधिकारियों को पूछताछ के लिए दिल्ली आने के लिए नोटिस भेजा जा सकता है.

Also Read: West Bengal Breaking News : शिक्षक भर्ती मामले में पार्थ समेत 7 आरोपियों को 12 दिसंबर तक जेल हिरासत
दिसंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली में आकर बयान दर्ज कराने का समन भेज सकती है ईडी

ईडी सूत्र बताते हैं कि मालदह, मुर्शिदाबाद और बीरभूम में लंबे समय तक पोस्टिंग में रहनेवाले डीआईजी रैंक के 2 आईपीएस, 2 पुलिस अधीक्षक एवं मौजूदा समय में एक पूर्व आइपीएस अधिकारी इनमें शामिल हैं. अटकलें लगायी जा रही है कि तीन से सात दिसंबर के बीच इन अधिकारियों को दिल्ली तलब किया जा सकता है.

अधिकारी रहने के दौरान मवेशी तस्करी से संबंधित कितने मामले आये और उनपर क्या कार्रवाई हुई

गौरतलब है कि, मालदह, मुर्शिदाबाद और बीरभूम सीमावर्ती जिलें हैं. यहां से सबसे ज्यादा मवेशियों की तस्करी होने के खुलासे केंद्रीय एजेंसियों की जांच में हुए है. इसलिए, ईडी की तरफ से वर्ष 2014 से लेकर 2019 के बीच इन जिलों में पोस्टिंग में रहनेवाले वरिष्ठ अधिकारियों को बयान दर्ज कराने के लिए तलब करने की तैयारी की जा रही है.

Also Read: भाजपा का दावा सत्ता में आये तो बंगाल की महिलाओं को देंगे 2000 रुपये, मंत्री फिरहाद हकीम ने किया पलटवार
इस तरह के सवालों का जवाब जानना चाहती हैं इडी

अधिकारी यह जानना चाहते हैं कि क्या उनके कार्यकाल में तस्करी से संबंधित कुछ भी मामला पहले सामने आया था, आपने उन शिकयतों पर क्या कार्रवाई की? ईडी के अधिकारी इस तरह के सवालों का जवाब आइपीएस अधिकारी से मांग सकते हैं. ज्ञात रहे कि बीरभूम जिले के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अनुब्रत मंडल और उनके अंगरक्षक सहगल हुसैन को गौ तस्करी मामले में सीबीआई के बाद अब ईडी अधिकारी गिरफ्तार कर चुके हैं. उनसे भी पूछताछ में कई नये खुलासे होने की उम्मीद लगायी जा रही है.

रिपोर्ट : विकास कुमार गुप्ता कोलकाता व मुकेश तिवारी पानागढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola