ePaper

Birthday Special Story: 27 July को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल, यहां जानें वर्षफल

Updated at : 27 Jul 2022 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
Birthday Special Story: 27 July को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल, यहां जानें  वर्षफल

Birthday Special Story: 27 जुलाई को जन्मे लोगों को जन्मदिन (27 July Birthday) की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. इस मूलांक से प्रभावित जातक प्रबल स्वाभिमानी अत्यंत साहसी एवं उग्र स्वभाव के होते हैं. अपने साहस एवं श्रम के बल पर प्रतिकूल स्थितियों में भी सफलता की राह बनाने में सफल रहते हैं.

विज्ञापन

Birthday Special Story: आज 27 जुलाई (27 July ) है, सबसे पहले 27 जुलाई को जन्मे लोगों को जन्मदिन (27 July Birthday) की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. जुलाई में जन्मे जातक अपने ज्यादातर निर्णय भावनाओं में आकर लेते हैं. जुलाई माह में जन्मे लोगों में कई सारी खूबियां पाई जाती है. इस महीने में जन्मे लोग बेहद चंचल स्वभाव के होते हैं. उनकी इस खूबियों का फायदा अक्सर दूसरे लोग उठाते है, जिसकी वजह से उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है. ज्योतिष के अनुसार इस माह में जन्मे लोग बहुत जल्द नाराज भी हो जाते हैं.

स्वभाव

इस मूलांक से प्रभावित जातक प्रबल स्वाभिमानी अत्यंत साहसी एवं उग्र स्वभाव के होते हैं. अपने साहस एवं श्रम के बल पर प्रतिकूल स्थितियों में भी सफलता की राह बनाने में सफल रहते हैं. जीवन के मध्य काल में अपनी प्रतिभा एवं श्रम के बल पर समाज में सम्माननीय स्थान बनाने में सफल रहते हैं. प्रदर्शन प्रियता एवं दिखावे के कारण आर्थिक परेशानी प्राय: बनी ही रहती है. दाम्पत्य जीवन सामान्य रहता है.

आगामी वर्ष की सफलताएं

इस वर्ष बनते कार्यों में अवरोध आएंगे. आत्मविश्वास बनाए रखने पर प्रतिकूल स्थितियों पर विजय भी अवश्य प्राप्त होगी. विकास के नए मार्ग मिलेंगे. मकान या प्लाट का क्रय होगा. आर्थिक क्षेत्र में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे. परिवार में सुख शांति बढ़ेगी. अनुकूल महादशा विदेश यात्रा में सहायक रहेगी.

रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा विभाग, रेलवे, पुरातत्व विभाग, सामाजिक सेवा, योजना विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे. व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. साझेदारी में नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिल सकता है. नौकरी में अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola